Sex Racket News Today: सिलेंडर जांच करने होटल पहुंची थी पुलिस, अंदर में चल रहा था गंदा काम, नाजारा देखकर फटी रह गई आंखें, तीन युवक और चार युवतियों गिरफ्तार

Sex Racket News Today: सिलेंडर जांच करने होटल पहुंची थी पुलिस, अंदर में चल रहा था गंदा काम, नाजारा देखकर फटी रह गई आंखें, तीन युवक और चार युवतियों गिरफ्तार

Sex Racket News Today: सिलेंडर जांच करने होटल पहुंची थी पुलिस, अंदर में चल रहा था गंदा काम, नाजारा देखकर फटी रह गई आंखें, तीन युवक और चार युवतियों गिरफ्तार

Sex Racket News Today | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 19, 2026 / 03:19 pm IST
Published Date: March 19, 2026 3:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पटना के मोकामा में नीलम किचन होटल से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
  • तीन युवक और चार युवतियाँ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए
  • होटल संचालक समेत सभी गिरफ्तार, पाँच कमरे सीज और गैस सिलेंडर बरामद

नई दिल्ली: Sex Racket News Today देश में सेक्स रैकेट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बड़े शहरों के बाद अब कस्बों और छोटे इलाकों में भी देह व्यापार तेजी से फैलता नजर आ रहा है। पुलिस लगातार इस धंधे पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इसके बावजूद यह नेटवर्क नए-नए तरीकों से दोबारा सक्रिय हो जाता है। इसी बीच पुलिस ने बिहार की राजधानी में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जहां तीन युवक और चार युवतियां को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। होटल संचालक सियाराम सिंह, तीन युवक और चार युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Bihar Sex Racket News मिली जानकारी के अनुसार, मामला पटना से सटे मोकामा स्टेशन रोड स्थित नीलम किचन होटल का है। दरअसल, अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण भारत के कई इलाकों में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के बीच कालाबाजारी और जमाखोरी के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कालाबाजारी रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच पुलिस ने होटल में सिलेंडर जांच के लिए पहुंचे, इस दौरान पटना पुलिस सिलेंडर जांच करने पहुंचे हुए थे, तो यहां सेक्स रैकेट का कारोबार चल रहा था। इस दौरान पुलिस ने होटल से चार घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए है।

एसडीपीओ आनंद कुमार सिंह के मुताबिक, लगातार नीलम किचन होटल व अन्य होटलों में घरेलू सिलेंडर की शिकायते मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने इसकी टीम बनाई और फिर इन होटलों पर छापेमारी की। इसी क्रम में नीलम किचन होटल में छापेमारी के दौरान घरेलू गैस का प्रयोग किया जा रहा था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। छापेमारी के दौरान होटल की छत से दो छात्राएं भागते हुई दिखी।

इसके बाद पुलिस ने छत पर जाकर कमरे की तलाशी ली। इस दौरान आपत्तिजनक हालत में तीन युवक और चार युवतियां मिले। होटल के पांच कमरों में आपत्तिजनक सामान मिले। उन्होंने बताया कि होटल के पांचों कमरों को सीज कर दिया गया। मौके होटल संचालक सियाराम सिंह, युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही होटल के रजिस्टर को भी जब्त किया गया है। फिलहाल मोकामा थाने में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।