पटना में विद्यालयों-महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने वसंत पंचमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

पटना में विद्यालयों-महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने वसंत पंचमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

पटना में विद्यालयों-महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने वसंत पंचमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया
Modified Date: January 23, 2026 / 03:10 pm IST
Published Date: January 23, 2026 3:10 pm IST

पटना, 23 जनवरी (भाषा) बिहार की राजधानी पटना में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में शुक्रवार को विद्यार्थियों ने वसंत पंचमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया और सरस्वती पूजा में शामिल हुए।

वसंत ऋतु के आगमन पर रंग-विरंगे परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने विद्यालयों और महाविद्यालयों में देवी सरस्वती की प्रतिमाओं के समक्ष पूजा-अर्चना की और प्रसाद वितरित किया।

यह पर्व विद्या और ज्ञान की देवी सरस्वती को समर्पित है और उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में व्यापक रूप से मनाया जाता है।

संत पशुपतिनाथ आदर्श संस्थान के एक अधिकारी अक्षय तिवारी ने कहा, ‘‘गुरुकुल आश्रमों, वेद विद्यालयों और अन्य स्कूलों में सरस्वती पूजा का आयोजन बड़ी श्रद्धा के साथ किया जाता है। यह मान्यता है कि इस दिन पूजा करने वाले बच्चों को देवी का आशीर्वाद और कृपा प्राप्त होती है।”

माथे पर चंदन का तिलक लगाए छात्रों ने मंत्रोच्चार किए, शंख बजाए, प्रतिमा के समक्ष पुस्तकों को अर्पित किया और विधि-विधान के साथ पूजा में भाग लिया।

संस्थान के एक छात्र दिव्यांशु शुक्ला ने कहा, ‘‘हम अपने वेद विद्यालय में बड़े हर्षोल्लास के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन करते हैं और देवी से ज्ञान प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।’’

एक अन्य स्कूल के छात्र आनंद कुमार पांडेय ने कहा कि वसंत पंचमी हर वर्ष बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है और इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

भाषा कैलाश मनीषा संतोष

संतोष


लेखक के बारे में