Tej Pratap Yadav on Khan Sir: ‘उसे पढ़ाई नहीं, राजनीति करनी है’, खान सर पर भड़के पूर्व मंत्री, कहा- ‘शिक्षक कभी अपना पॉपुलारिटी नहीं कराता’

Ads

Tej Pratap Yadav on Khan Sir: 'उसे पढ़ाई नहीं, राजनीति करनी है', खान सर पर भड़के पूर्व मंत्री, कहा- 'शिक्षक कभी अपना पॉपुलारिटी नहीं कराता'

  •  
  • Publish Date - June 5, 2026 / 01:21 PM IST,
    Updated On - June 5, 2026 / 02:15 PM IST

Tej Pratap Yadav on Khan Sir | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • खान सर पर भड़के तेज प्रताप
  • लगाया राजनीति करने का आरोप
  • वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई

पटना: Tej Pratap Yadav on Khan Sir बिहार के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अपनी अनोखी और सरल शिक्षण शैली के दम पर उन्होंने देशभर में लाखों छात्रों के बीच खास पहचान बनाई है, लेकिन इन दिनों वो एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। (Khan Sir Coaching) इस समय वे अपने शिक्षण शैली से नहीं बल्कि संस्थान पर हुए हमले के मामले में सुर्खियों में है। इस मामले में अब बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने खान सर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। (Tej Pratap Yadav Statement)

खान सर को राजनीति करनी है: तेज प्रताप यादव

Tej Pratap Yadav on Khan Sir भड़के तेज प्रताप यादव ने खान सर को लेकर कहा कि ‘ई खान राजनीति करना चाहता है, इसको हाइलाइट होना है। तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि आज झूठे लोगों पर मुकदमा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी अपना पॉपुलारिटी नहीं कराता है, मीडियाबाजी नहीं कराता है, चुपचाप पढ़ाता है। उसको पढ़ाई लिखाई से मतलब है। लेकिन खान सर को राजनीति करनी है।’

क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला मंगलवार रात का है। मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज परिसर के बाहर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने और हंगामा करने की खबर सामने आई थी। इस दौरान पथराव और मारपीट भी हुई। घटना में कोचिंग संस्थान के एक स्टाफ और गार्ड चुनचुन कुमार घायल हो गए थे। उनके सिर में चोट लगने की भी सूचना मिली थी। घटना के बाद कदमकुआं थाना में केस दर्ज किया गया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की दोबारा जांच कर रही है। खान सर के दो सुरक्षा कर्मियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

दो गार्ड्स अरेस्ट

अब पुलिस ने इस मामले में खान सर की कोचिंग के दो गार्ड्स को उठा कर ले गई। बताया जा रहा है कि रोशन आनंद की कोचिंग के लोगों और खान सर की कोचिंग के लोगों में जो मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना के बाद खान सर के ही गार्ड्स ने फायरिंग की थी। इस दौरान घटना का वीडियो एक शख्स ने अपने मोबाइल पर कैद कर लिया था। जिसके बाद उस शख्स को पकड़कर लोगों ने मोबाइल से वीडियो डिलीट भी करवाया, लेकिन यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में खान सर की कोचिंग के ही गार्ड्स फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद एक्शन में आई पटना पुलिस ने खान सर की कोचिंग के दो गार्ड्स को पकड़ लिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला कब हुआ था?

2 मई की रात करीब 10 बजे।

हमले में क्या हुआ था?

गार्ड्स से मारपीट, पोस्टर-बैनर फाड़े गए और पत्थरबाजी हुई।

फायरिंग का आरोप किस पर है?

वायरल वीडियो में खान सर के गार्ड्स फायरिंग करते नजर आए।