BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bihar Chunav 2025: बिहार में इस सीट पर चुनाव से पहले ही हार गया NDA! फिल्म इंडस्ट्री की डांसिंग क्वीन ने दिया झटका

Bihar Chunav 2025: दरअसल, छपरा जिले के मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया है।

Bihar Chunav 2025

Bihar Chunav 2025

Dr.Anil Shukla
Published: 18 Oct 2025 | 8:52 pmModified: 18 Oct 2025 | 8:53 pm
HIGHLIGHTS
  1. चिराग पासवान की पार्टी और एनडीए दोनों के लिए बड़ा झटका
  2. उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द
  3. नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दस्तावेजों में खामियां

पटना: Bihar Chunav 2025, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही एनडीए को एक सीट का नुकसान हो गया। दरअसल, छपरा जिले के मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दस्तावेजों में खामियां पाई गईं, जिसके कारण निर्वाचन पदाधिकारी ने उनका नामांकन रद्द कर दिया है।

चिराग पासवान की पार्टी और NDA दोनों के लिए बड़ा झटका

आपको बता दें कि एनडीए की सहयोगी रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा-आर ने मढ़ौरा सीट से सीमा सिंह को प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन सियासत में कदम रखने से पहले ही सीमा सिंह हिट विकेट हो गईं। यह चिराग पासवान की पार्टी और एनडीए दोनों के लिए बड़ा झटका है।

जानें कौन हैं सीमा सिंह?

सीमा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की डांसिंग क्वीन कही जाती हैं। अपनी ग्लैमरस अदाओं और अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। उन्हें भोजपुरी की सनी लियोनी भी कहते हैं। भोजपुरी स्टार एक्टर निरहुआ के साथ भी सीमा ने काम किया है। वे निरहुआ की सुपरहिट फिल्म 'निरहुआ रिक्शेवाला' नाम की फिल्म में ‘मिसिर जी तू तो बाड़ बड़ा ठंडा’ नाम के गाने से काफी चर्चा में आई थी। जिसमें उनके डांस ने धमाल मचा दिया था। इस गाने को लोगों को काफी पसंद किया था। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली सीमा ने नवादा जिले के सौरव सिंह से शादी की है।

ग्लैमर की दुनिया से सियासत में कदम रखा

हाल ही में उन्होने ग्लैमर की दुनिया से सियासत में कदम रखा था। चिराग की पार्टी लोजपा-आर से मढ़ौरा सीट पर टिकट भी मिल गया था। लेकिन अब नामांकन रद्द होने से विधायक बनने का सपना जरूर टूट गया।

आपको बता दें मढ़ौरा से लोजपा (रा) प्रत्याशी और अभिनेत्री सीमा सिंह समेत 4 लोगों का शनिवार को नामांकन रद्द हुआ है। जिसमें सीमा के अलावा बसपा से आदित्य कुमार,जदयू से बागी व निर्दलीय अल्ताफ़ आलम राजू, विशाल कुमार निर्दलीय का नाम शामिल है। 6 नवंबर को पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान होगा।

इन्हे भी पढ़ें:

विश्व चैंपियनशिप के आखिरी दिन भारत की ट्रैप मिश्रित टीमों का निराशाजनक प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश के बाबा बालक नाथ मंदिर में कथित अनियमितताओं के बाद एसओपी में बदलाव किया जाएगा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: The NDA lost this seat in Bihar even before the elections, with the Bhojpuri film industry's dancing queen providing a shock

शहर की खबरें
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 5:33 pm
गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

01 Oct 2026 | 4:10 pm
सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

01 Oct 2026 | 2:53 pm
विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

01 Oct 2026 | 2:20 pm
बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

01 Oct 2026 | 12:28 pm
गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

01 Oct 2026 | 12:16 pm
बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

01 Oct 2026 | 12:03 am