बिहार के समस्तीपुर में नाव पलटने से तीन लोगों की मौत, चार लापता

बिहार के समस्तीपुर में नाव पलटने से तीन लोगों की मौत, चार लापता

बिहार के समस्तीपुर में नाव पलटने से तीन लोगों की मौत, चार लापता
Modified Date: May 28, 2026 / 09:39 pm IST
Published Date: May 28, 2026 9:39 pm IST

पटना/समस्तीपुर, 28 मई (भाषा) बिहार के समस्तीपुर जिले में बृहस्पतिवार सुबह नाव पलटने से उसमें सवार कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लापता हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह हादसा सुबह करीब 5.45 बजे उस समय हुआ, जब लोग जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड स्थित सुल्तानपुर दियारा से लौट रहे थे।

पटना के जिलाधिकारी एस. एम. त्यागराजन ने बताया कि 14 लोगों को लेकर जा रही नाव तेज हवा के कारण पलट गई।

उन्होंने कहा कि समस्तीपुर और पटना जिला प्रशासन की टीमें संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रही हैं।

बाढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-1) राम कृष्ण ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की संयुक्त टीमों के प्रयास से अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि शेष चार लापता लोगों की तलाश और शवों की बरामदगी के लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी है।

अधिकारी के अनुसार, नाव एक छोटी डोंगी थी, जिसका मोटर कथित तौर पर खराब हो गया था। इसके बाद तेज हवा के बीच नाव असंतुलित होकर पलट गई। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

भाषा

कैलाश रवि कांत


लेखक के बारे में