Uttar Pradesh News/ image source: IBC24.in File Photo
Bihar News: भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में से दो भाई-बहन थे। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना शुक्रवार को नौगछिया थाना क्षेत्र के झल्लूदास टोला में एक घाट पर घटी।
पुलिस के मुताबिक, मधेपुरा जिले के भाटगामा का यह परिवार मुंडन संस्कार के लिए भागलपुर के घाट पर आया था। (Bihar News) पुलिस का कहना है कि परिवार के सदस्य संस्कार के दौरान नदी में स्नान करने गए, उसी दौरान उनमें से तीन फिसल गये एवं कुछ ही क्षणों में गहरे पानी में बह गए। पुलिस के अनुसार, बाद में नदी से तीनों के शव निकाले गये।
Bihar News: इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हर मृतक के लिए परिवार को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। (Bihar News) उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’’
इन्हे भी पढ़ें:-