खगड़िया में वज्रपात से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत

खगड़िया में वज्रपात से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत

खगड़िया में वज्रपात से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत
Modified Date: June 11, 2026 / 12:00 pm IST
Published Date: June 11, 2026 12:00 pm IST

खगड़िया, 11 जून (भाषा) बिहार के खगड़िया जिले में बृहस्पतिवार सुबह वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब आठ बजे जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत पौरा थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में दुखहरण बाबा स्थान के समीप हुई।

बताया जाता है कि वज्रपात के समय सभी लोग एक पेड़ के नीचे बनी झोपड़ी में मौजूद थे। इस हादसे में कन्हौली गांव निवासी विद्यानंद यादव (55), आशुतोष यादव (32) और आशुतोष के 10 वर्षीय पुत्र अंकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

खगड़िया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं. कैलाश वैभव

वैभव


लेखक के बारे में