पटना में तीन वर्षीय बच्ची खुली नाली में गिरी, मौत

पटना में तीन वर्षीय बच्ची खुली नाली में गिरी, मौत

पटना में तीन वर्षीय बच्ची खुली नाली में गिरी, मौत
Modified Date: February 20, 2026 / 10:41 pm IST
Published Date: February 20, 2026 10:41 pm IST

पटना, 20 फरवरी (भाषा) पटना के नौबतपुर इलाके में तीन वर्षीय एक बच्ची की खुली नाली में कथित तौर पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सरसर गांव में बृहस्पतिवार शाम खुली नाली से बच्ची का शव बरामद किया गया।

फुलवारी शरीफ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-2) दीपक कुमार ने संवाददाताओं से कहा, “बृहस्पतिवार शाम परिजनों को बच्ची का शव एक खुली नाली के अंदर मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।”

एसडीपीओ ने कहा कि परिजनों का दावा है कि बच्ची की मौत नाली में गिरने से हुई।

उन्होंने बताया कि घटना के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा और मामले की जांच जारी है।

भाषा कैलाश खारी

खारी


लेखक के बारे में