Maoist Dilip Bedja killed: बीजापुर नक्सल मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात माओवादी दिलीप बेड़जा, 6 वर्दीधारी नक्सली ढेर, चार शवों की हुई पहचान
Maoist Dilip Bedja killed: बीते 17 जनवरी 2026 से चल रहे इस सघन अभियान के तहत अब तक कुल छह माओवादी कैडरों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें …

Maoist Dilip Bedja killed. image source: ibc24
- सघन तलाशी के दौरान दो और माओवादी कैडरों के शव मिले
- नेशनल पार्क एरिया कमेटी के कुख्यात माओवादी दिलीप बेड़जा ढेर
- बार-बार मैसेज देने की आवश्यकता नहीं: सीएम साय
बीजापुर: जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को एक बार फिर मुठभेड़ हुई। (Maoist Dilip Bedja killed) इस मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने दो और वर्दीधारी माओवादी कैडरों के शव बरामद किए हैं। (bijapur naxal encounter) इनके पास से एक नग INSAS राइफल एवं एक नग.303 राइफल भी जब्त की गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बीते 17 जनवरी 2026 से चल रहे इस सघन अभियान के तहत अब तक कुल छह माओवादी कैडरों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें चार महिला माओवादी कैडर शामिल हैं। (Maoist Dilip Bedja killed) मुठभेड़ स्थल से AK-47, INSAS, कार्बाइन एवं 303 राइफल सहित कुल छह ग्रेडेड हथियार बरामद किए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि मारे गए माओवादी सशस्त्र और सक्रिय कैडर थे।
सघन तलाशी के दौरान दो और माओवादी कैडरों के शव मिले
पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि नेशनल पार्क क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन की निरंतरता में आज भी कई बार माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। (Maoist Dilip Bedja killed) मुठभेड़ के पश्चात की गई सघन तलाशी के दौरान दो और माओवादी कैडरों के शव मिले हैं। (bijapur naxal encounter) उन्होंने कहा कि आसपास के क्षेत्र में अभी भी सर्चिंग अभियान सतत रूप से जारी है।
पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुंदरराज पट्टिलिंगम ने कहा कि डीआरजी, कोबरा, एसटीएफ, स्थानीय पुलिस बल एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान बस्तर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनकल्याण सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। (Maoist Dilip Bedja killed) सशस्त्र माओवादी कैडरों के विरुद्ध लगातार सटीक, समन्वित और निर्णायक कार्रवाई की जा रही है।
नेशनल पार्क एरिया कमेटी के कुख्यात माओवादी दिलीप बेड़जा ढेर
अब तक की पहचान प्रक्रिया के अनुसार मारे गए माओवादी कैडरों में नेशनल पार्क एरिया कमेटी के कुख्यात माओवादी दिलीप बेड़जा (DVCM), माड़वी कोसा (ACM), लक्खी मड़काम (ACM) और पार्टी मेंबर राधा मेट्टा शामिल हैं। शेष दो माओवादियों की पहचान की कार्यवाही जारी है। (Maoist Dilip Bedja killed) अभियान पूर्ण होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी।
बार-बार मैसेज देने की आवश्यकता नहीं: सीएम साय
छत्तीसगढ़ में मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद खत्म लिए जाने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लिया गया है। (bijapur naxal encounter) आज एक बार फिर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि अब नक्सलियों को बार-बार मैसेज देने की आवश्यकता नहीं है। मोदी और शाह का जो संकल्प है वह समय पर पूरा होगा। (Maoist Dilip Bedja killed) वहीं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है बीजापुर में सुरक्षा बलों की ताकत से चार नक्सलियों को मार गिराया गया है। उन्होंने कहा कि नक्सली दिलीप बेडजा को कई बार समझाने की कोशिश की गई थी। अब नेशनल पार्क एरिया लगभग नक्सल मुक्त हो चुका है।
इन्हे भी पढ़ें:
- Minor Girl Raped: नाबालिग को नशा देकर महीनों तक किया दुष्कर्म, गवाह बनी छोटी बहन तो उसका भी हुआ अपहरण, मां ने लगाई गुहार
- Avimukteshwarananda Assaulted Prayagraj : प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों से मारपीट, पुलिस ने किया आरोपों का खंडन, बताई पूरी बात
- Ramanujganj Bus Accident: ओरसा घाटी में बस पलटने से छत्तीसगढ़ के पांच लोगों की मौत, कई लोग घायल, राहत बचाव कार्य जारी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अब तक कुल 6 वर्दीधारी माओवादी कैडर मारे गए हैं। इनमें 4 महिला माओवादी कैडर भी शामिल हैं।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Notorious Maoist Dilip Bedja killed in Bijapur Naxal encounter, 6 uniformed Naxals killed, four bodies identified
बीजापुर
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am