Bilaspur Crime News: कलयुगी बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से मारा, इस चीज की शक में खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, मामला सुनकर पुलिस भी हैरान
Bilaspur Crime News: कलयुगी बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से मारा, इस चीज की शक में खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, मामला सुनकर पुलिस भी हैरान

Bilaspur Crime News
- अंधविश्वास ने तोड़ा माँ-बेटे का रिश्ता,
- जादू-टोने के शक में कुल्हाड़ी से मां की हत्या,
- जादू-टोना शक में खौफनाक वारदात,
बिलासपुर: Bilaspur Crime News: बिलासपुर जिले में अंधविश्वास का एक ऐसा संगीन मामला सामने आया है, जिसमें माँ और बेटे का पवित्र रिश्ता ही ताड़ ताड़ हो गया। बेटे ने जादू-टोना के शक में कुल्हाड़ी से वार कर माँ की निर्मम हत्या कर दी। जी हाँ मामला बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना अंतर्गत सरवानी गांव का है जहाँ कलयुगी बेटे ने अपने ही घर में माँ की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना का मुख्य कारण जादू-टोने का शक बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार आरोपी विष्णु केवट अपने बच्चों की तबियत खराब होने के बाद एक तांत्रिक के पास गया था। तांत्रिक ने उसकी माँ पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया और कहा कि इसी कारण से उसके बच्चे बीमार हैं। तांत्रिक की बात में आकर आरोपी ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से अपनी माँ पर हमला कर दिया। हत्या के बाद आरोपी विष्णु केवट मौके से फरार नहीं हुआ बल्कि सीधे थाने पहुँचकर खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल आरोपी विष्णु केवट की माँ अपने दूसरे बेटे महेश केवट के साथ पड़ोस में रहती थी। बीते कुछ दिनों से हत्यारे विष्णु के बच्चों की तबियत खराब रहती थी।
Bilaspur Crime News: विष्णु कुछ दिनों तक वैद्य से बच्चों का इलाज करवाता रहा लेकिन कोई राहत नहीं मिली। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। मानसिक रूप से परेशान विष्णु एक बैगा के पास पहुँचा जहाँ उसे जादू-टोना किया जाना बताया गया। बार-बार यह पूछे जाने पर कि किसने टोना किया है बैगा इस प्रश्न को टालता रहा और अंत में उसने उसकी माँ का नाम लिया। फिर विष्णु गुस्से में आकर अपनी माँ के पास पहुँचा और इस बात की जानकारी अपनी माँ को दी। माँ ने ऐसा कुछ भी किए जाने से इनकार किया जिस पर गुस्से में आकर विष्णु ने कुल्हाड़ी से वार कर माँ की हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुँचकर मामले की जानकारी देते हुए हत्या करना स्वीकार लिया। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
ये भी पढ़े
- रिटायरमेंट की पाई-पाई लुटी! रायपुर में महिला से 42 लाख की ठगी, इस केस में फंसाने की धमकी देकर उड़ाए पैसे
- पत्नी बनी जल्लाद! पति को छत से फेंका, सास को भी जमकर पीटा, मामूली झगड़े ने लिया खतरनाक मोड़
- प्रेम विवाह के 18 महीने बाद दर्दनाक अंत, पत्नी की फांसी पर झूलती मिली लाश, मायके वालों ने कहा- मारकर लटकाया
- 33 दिन का आंदोलन, इतने NHM कर्मचारी बर्खास्त... अब ड्यूटी पर लौटे! हड़ताल खत्म कर सभी ने दी जॉइनिंग
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bilaspur Crime News: Kaliyugi son killed mother with an axe
बिलासपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm