BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bilaspur Train Accident: 4 नवंबर के भीषण रेल हादसे ने फिर छीनी एक और जान ! बिलासपुर हादसे में अब 14 मौतें, जांच में सामने आ सकते हैं चौंकाने वाले सच !

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 4 नवंबर को हुए भीषण रेल हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था। इस भीषण टक्कर में अब 14 यात्रियों की मौत …

bilaspur train accident

bilaspur train accident

muskan mishra
Published: 12 Nov 2025 | 9:58 amModified: 12 Nov 2025 | 1:37 pm
HIGHLIGHTS
  1. बिलासपुर ट्रेन हादसा में बड़ा अपडेट
  2. ट्रेन हादसे में गंभीर युवती की मौत
  3. इलाज के दौरान मेहविस खान की हुई मौत

Bilaspur Train Accident: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 4 नवंबर को हुए भीषण रेल हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था। गतौरा-लालखदान ओवरब्रिज के बीच शाम करीब 4:10 बजे हुई इस दुर्घटना में गेवरारोड-बिलासपुर एमईएमयू लोकल ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एमईएमयू ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन, जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस भीषण टक्कर में अब 14 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घायल युवती मेहविस खान की इलाज के दौरान मौत

Bilaspur Train Accident: इस दुर्घटना में घायल युवती मेहविस खान की इलाज के दौरान मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। हादसे के बाद गंभीर हालत में युवती को पहले सिम्स फिर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक जांजगीर नैला निवासी 19 वर्षीय मेहविश परवीन खान, जो बिलासपुर डीपी विप्र कॉलेज में बीएससी की छात्रा थी। बीते 4 नवम्बर को कोरबा -बिलासपुर मेमू ट्रेन से बिलासपुर आ रही थी। मेहविश उसी दुर्घटनाग्रस्त महिला कोच में सवार थी। हादसे में मेहविश लोहे के भारी एंगल में दब गई थी, जिससे उसके पैर, कॉलर बोन और पसली में मल्टीपल फ्रैक्चर आए थे। घटना के बाद रेस्क्यू कर उसे तत्काल सिम्स लाया गया था, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अपोलो रिफर कर दिया गया। यहां गंभीर हालत में उसका उपचार जारी था। लेकिन हालत में बहुत ज्यादा सुधार नहीं हुआ और अंततः मेहविश की मौत हो गई। इसके साथ ही ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या 14 हो गई है। अभी भी ट्रेन हादसे के कई घायलों का शहर के अलग -अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।

हादसे का कारण क्या था?

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा या तो सिग्नलिंग सिस्टम की त्रुटि या फिर मानवीय गलती के कारण हुआ हो सकता है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। घटना की जांच के लिए रेलवे ने एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है, जिसमें सुरक्षा और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं। टीम ने ट्रैक, सिग्नलिंग उपकरण और इंजन रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय ट्रेन किस गति से चल रही थी, क्योंकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के वक्त ट्रेन की रफ्तार काफी तेज थी।

प्रत्यक्षदर्शियों की आपबीती

हादसे के चश्मदीद यात्रियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ डिब्बे पलट गए और यात्री अंदर फंस गए थे। कई लोगों ने डर के मारे चलती ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई। राहत टीमों ने गैस कटर की मदद से ट्रेन के दरवाजे काटकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने मिलकर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जिससे कई लोगों की जान बच सकी।

सरकार और रेलवे का रुख

Bilaspur Train Accident: राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया है कि घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए और जरूरत पड़ने पर उन्हें बड़े अस्पतालों में शिफ्ट किया जाए। वहीं, रेलवे विभाग ने कहा है कि इस हादसे के कारणों की पूरी जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें :- 

Gold Rate 12 November: खरीदारों की बल्ले-बल्ले! आज सिर्फ 94,540 रुपये तोला मिल रहा सोना, ग्राहकों की सच में हो गई चांदी!

Operation Sindoor part-2: फिर होगा ऑपरेशन सिंदूर? PM मोदी ने फिर बुलाई CCS की बैठक, पाक में मचा हड़कंप

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह हादसा 4 नवंबर की शाम को गतौरा और लालखदान स्टेशन के बीच हुआ था।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Bilaspur Train Accident: The horrific train accident of November 4th claimed another life! The Bilaspur accident now has 14 deaths

शहर की खबरें

बिलासपुर

और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm