Bilaspur Viral Video: शराब के नशे में दिखा धौंस, कांग्रेस ने बताया माफिया! अब नशेड़ी ने मांगी माफी, वायरल वीडियो का सच आया सामने
शराब के नशे में दिखा धौंस, कांग्रेस ने बताया माफिया! अब नशेड़ी ने मांगी माफी…Bilaspur Viral Video: Drunk man showed his dominance, Congress

Bilaspur Viral Video | Image Source | IBC24
- बिलासपुर- वायरल वीडियो पर सियासत गरमाई,
- कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला,
- पुलिस जांच के बाद ग्रामीण ने मांगी माफी,
बिलासपुर: Bilaspur Viral Video: राज्य में कानून व्यवस्था और नशा नियंत्रण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को एक बार फिर कटघरे में खड़ा किया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बहाने कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Read More : Rajasthan Congress MLA: 11 साल पुराने केस में कांग्रेस के 2 विधायकों समेत 9 को सजा, जिला अदालत का बड़ा फैसला
Bilaspur Viral Video: कांग्रेस ने बिलासपुर जिले के एक वीडियो को साझा करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा शासन में नशाखोरी को खुला संरक्षण मिल रहा है और शराब माफिया खुलेआम धमकी दे रहे हैं। कांग्रेस के इस बयान के बाद राज्य की सियासत गर्मा गई है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को नशे की हालत में खुलेआम धमकाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो की सत्यता की जांच के लिए बिलासपुर पुलिस हरकत में आई और वीडियो की गहन जांच की।
Bilaspur Viral Video: पुलिस जांच में यह सामने आया कि वीडियो बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के लिमतरा गांव का है और यह करीब एक सप्ताह पुराना है। वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति गांव का ही निवासी रामकुमार यादव है जो शराब के नशे में धुत होकर खुद को शराब विक्रेता बताते हुए लोगों को धमका रहा था। हालांकि जांच में यह स्पष्ट हो गया कि रामकुमार यादव के शराब तस्करी या अवैध बिक्री से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। उसकी कोचियागिरी की पुष्टि नहीं हो सकी है।
Bilaspur Viral Video: पुलिस ने रामकुमार को समझाइश दी और उसकी हरकत को गंभीरता से लेते हुए उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले को शांतिपूर्वक सुलझाते हुए पटाक्षेप कर दिया है। रामकुमार यादव ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है और भविष्य में कानून का पालन करने की बात कही।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बिलासपुर जिले के लिमतरा गांव में एक सप्ताह पुराना वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक व्यक्ति शराब के नशे में लोगों को धमकाता दिख रहा है। जांच में सामने आया कि वह व्यक्ति रामकुमार यादव है, जिसका शराब तस्करी से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं पाया गया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bilaspur Viral Video: Drunk man showed his dominance, Congress called him a mafia! Now the drunkard has apologized, the truth of the viral video has come out
बिलासपुर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm