America Pakistan Relations: अब पाकिस्तान ने उड़ाई अमेरिका की नींद? दोस्ती के बहाने चुपके-चुपके कर रहा ये काम, खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
अब पाकिस्तान ने उड़ाई अमेरिका की नींद? दोस्ती के बहाने चुपके-चुपके कर रहा ये काम, America Pakistan Relations Latest Update

नई दिल्ली। America Pakistan Relations ईरान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान को लेकर अमेरिका का रुख दोहरा नजर आ रहा है। एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान के नेतृत्व की खुलकर तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर अमेरिकी खुफिया एजेंसियां उसे सुरक्षा के लिहाज से गंभीर खतरे के रूप में देख रही हैं। यही विरोधाभास इस समय वैश्विक कूटनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल, ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को “ग्रेट लीडर” और “शानदार लोग” बता चुके हैं। उन्होंने मुनीर को “21वीं सदी का बड़ा फाइटर” तक कहा और उन्हें डिनर पर भी आमंत्रित किया। हालांकि, इन कूटनीतिक बयानों के उलट अमेरिका की इंटेलिजेंस रिपोर्ट पाकिस्तान को तीन प्रमुख मोर्चों मिसाइल प्रोग्राम, आतंकवाद और परमाणु हथियार पर गंभीर खतरा मानती है। इसी लेकर अब वैश्विक स्तर पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।
बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से बढ़ी चिंता
America Pakistan Relations अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में ये जानकारी सामने आई है कि पाकिस्तान लगातार अपनी बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता को मजबूत कर रहा है। ये मिसाइलें परमाणु और पारंपरिक हथियार ले जाने में सक्षम हैं और भविष्य में लंबी दूरी तक हमला कर सकती हैं। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि वर्ष 2035 तक वैश्विक स्तर पर मिसाइल खतरों की संख्या 3000 से बढ़कर 16,000 से अधिक हो सकती है। चीन, रूस, उत्तर कोरिया और ईरान के साथ पाकिस्तान भी इस दौड़ में शामिल है। अमेरिका को आशंका है कि भविष्य में पाकिस्तान इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) विकसित कर सकता है, जो सीधे अमेरिकी क्षेत्र तक पहुंच सकती है। इसी खतरे को देखते हुए अमेरिका ने पाकिस्तान के नेशनल डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स (NDC) समेत कई संस्थानों पर प्रतिबंध लगाए हैं।
आतंकवाद लगातार बना हुआ खतरा
पाकिस्तान को लेकर अमेरिका की दूसरी बड़ी चिंता आतंकवाद है। हाल ही में कराची स्थित अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हुए हमले के बाद अमेरिका ने हाई अलर्ट जारी किया और लाहौर व कराची से गैर-जरूरी स्टाफ को वापस बुला लिया। अमेरिकी एजेंसियों का मानना है कि पाकिस्तान में सक्रिय संगठन जैसे टीआरएफ, टीटीपी, आईएसआईएस-के और अल-कायदा से जुड़े नेटवर्क क्षेत्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक सुरक्षा के लिए भी खतरा हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये संगठन भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ाकर बड़े सैन्य टकराव या परमाणु संघर्ष की स्थिति पैदा कर सकते हैं।
सबसे बड़ा जोखिम परमाणु हथियार
अमेरिका की एनुअल थ्रेट असेसमेंट रिपोर्ट में पाकिस्तान को “टॉप-टियर न्यूक्लियर थ्रेट” की श्रेणी में रखा गया है। पहले चिंता इस बात को लेकर थी कि कहीं परमाणु हथियार आतंकी संगठनों के हाथ न लग जाएं, लेकिन अब पाकिस्तान की परमाणु क्षमता को ही रणनीतिक खतरे के रूप में देखा जा रहा है। अमेरिका 2001 से ही पाकिस्तान के परमाणु जखीरे की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहा है और इसके लिए कई आपातकालीन सैन्य योजनाएं भी तैयार की गई हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत-पाकिस्तान संबंध बेहद संवेदनशील हैं और किसी बड़े आतंकी हमले के बाद हालात तेजी से बिगड़ सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- IAS Dr Ravi Mittal Central Deputation: जनसम्पर्क आयुक्त IAS डॉ रवि मित्तल पीएम मोदी की टीम में शामिल, PMO दिल्ली में डिप्टी सेक्रेट्री नियुक्त
- Vedanta Ltd Share Price: वेदांता के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! फिर बरसेगा डिविडेंड का पैसा, रिकॉर्ड डेट जानकर रह जाएंगे हैरान
- LPG Cylinder Price 19 March 2026: क्या बदल गए गैस सिलेंडर के रेट? जानें कहां मिलेगा सबसे सस्ता और कहां सबसे महंगा, देखें शहरवार पूरी लिस्ट
- Iran Israel War News: मिडिल ईस्ट की जंग का खतरनाक मोड़! अब तेल-गैस के कुएं बने निशाना, क्या अब पूरी दुनिया को झेलना पड़ेगा बड़ा संकट?
- Wife Call Police on Husband: पति ने इस काम के लिए पत्नी को कर दिया मना! गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ
- Uttam Nagar Holi Violence Case: भाजपा का इकोसिस्टम "नफ़रत के तवे पर हिंसा की रोटी सेंकना".. आखिर राहुल गांधी ने क्यों कहा, 'किसी बहकावे में न आएं'..
- HDFC Bank Share Price: अचानक धड़ाम हुआ HDFC बैंक का शेयर, 9% गिरते ही निवेशकों के उड़े होश! जानिए इसके पीछे की असली वजह!
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: America Pakistan Relations Latest Update
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pmभारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 10:20 pmकैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता
01 Oct 2026 | 9:59 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pmस्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया
01 Oct 2026 | 9:31 pmखबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस
01 Oct 2026 | 9:12 pm