Donald Trump Threat Iran: ट्रंप के इस धमकी से पूरी दुनिया में दहशत.. ईरान ने नहीं खोला ‘स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़’ तो उठाएंगे ये बड़ा कदम, आप भी पढ़ें

Ads

American President Donald Trump Threat Iran: ट्रंप ने ईरान को होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने की चेतावनी दी, नहीं मानने पर बड़े सैन्य कदम की धमकी दी।

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 12:23 PM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 12:23 PM IST

American President Donald Trump Threat Iran || Image- The Guardian file

तेहरान: मध्य-एशिया में फैले तनाव के बीच अमेरिका ने एक बार फिर से ईरान को बड़ी धमकी दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, अगर ईरान ने बार बार के चेतावनी के बाद भी अगर होर्मुज़ जलडमरूमध्य को व्यापार के लिए नहीं खोला तो इसके परिणाम भयावह होंगे। (Donald Trump Threat Iran) हालांकि उन्होंने यह कि, युद्ध को विराम देने के लिए वह प्रयासरत है और ईरान के साथ गंभीर बातचीत कर रहा है।

क्या लिखा डोनाल्ड ट्रंप ने?

सोशल मीडिया ट्रुथ पर ट्रंप ने लिखा, “संयुक्त राज्य अमेरिका एक ‘नए और ज़्यादा समझदार’ शासन के साथ गंभीर बातचीत कर रहा है, ताकि ईरान में हमारे सैन्य अभियान खत्म किए जा सकें। इसमें काफ़ी प्रगति हुई है, लेकिन अगर किसी भी वजह से जल्द ही कोई समझौता नहीं हो पाता है।”

ट्रंप ने आगे जिक्र किया कि, “हालांकि इसकी पूरी संभावना है कि समझौता हो जाएगा और अगर होर्मुज़ जलडमरूमध्य तुरंत “व्यापार के लिए नहीं खुलता” है, तो हम ईरान में अपने इस “सुहाने प्रवास” का अंत, उनके सभी बिजली पैदा करने वाले संयंत्रों, तेल के कुओं और खर्ग द्वीप (और शायद सभी विलवणीकरण संयंत्रों!) को बम से उड़ाकर और पूरी तरह से तबाह करके करेंगे; जिन्हें हमने जान-बूझकर अभी तक “हाथ नहीं लगाया” है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि, “यह हमारे उन अनेक सैनिकों और अन्य लोगों की मौत का बदला होगा, जिन्हें ईरान ने पुराने शासन के 47 साल के “आतंक के राज” के दौरान बेरहमी से मार डाला था। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद।”

ईरान ने किया तेल-टैंकर पर बड़ा हमला!

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक और बड़े हमले की खबर सामने आई है। दुबई के पास कुवैत के तेल टैंकर अल-सल्मी पर ईरान द्वारा हमला किए जाने की खबर है। इस हमले के बाद टैंकर में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। (Donald Trump Threat Iran) शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला समुद्री मार्ग पर हुआ, जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए बेहद अहम माना जाता है।

किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। टैंकर पर मौजूद क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग इतनी तेज थी कि दूर से धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता था। सुरक्षा एजेंसियां और फायर टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गईं। इस हमले ने एक बार फिर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

भारतीय मूल की मंगला कुप्पा अमेरिका के श्रम मंत्रालय की सीआईओ नियुक्त

डंकिन के साथ ‘फ्रेंचाइजी’ समझौता नहीं बढ़ाएगी जुबिलेंट फूडवर्क्स

नालंदा विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी शिरकत

सत्या एजेंसीज ने 600 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने के लिए सेबी के समक्ष दाखिल किए दस्तावेज

पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने 13 और उम्मीदवार घोषित किए

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की बारिश की संभावना