Nitish Kumar Resigns News | Image: IBC24 Customized
Nitish Kumar Resigns News: नई दिल्ली: बिहार की राजनीति में आज एक युग का अंत हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन चर्चा उनके इस्तीफे से ज्यादा उनके बेटे निशांत कुमार की है, जिन्हें JDU अपना ‘भविष्य’ बता रही है। क्या बिहार की कुर्सी का नया वारिस तय हो चुका है?..
सोमवार की वो दोपहर, जब बिहार की राजनीति ने एक करवट ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद साथी, मंत्री विजय चौधरी और MLC संजय गांधी विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कक्ष में पहुंचे। हाथ में था नीतीश कुमार का इस्तीफा, विजय चौधरी ने इसे संवैधानिक प्रक्रिया बताया। (Nitish Kumar Resigns News) चूंकि नीतीश कुमार अब राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं, इसलिए उन्हें परिषद की सदस्यता छोड़नी पड़ी।
Nitish Kumar Resigns News: इस्तीफे की खबर जैसे ही फैली, जेडीयू खेमे में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंत्री अशोक चौधरी कैमरे के सामने अपने आंसू नहीं रोक पाए। फफक-फफक कर रोते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि, नीतीश कुमार ने विकास की वो लंबी लकीर खींची है, जिसे पार करना आने वाले किसी भी शख्स के लिए नामुमकिन होगा।
लेकिन राजनीति में भावनाएं कम और वार-पलटवार ज्यादा होते हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने (Nitish Kumar Resigns News) इस इस्तीफे को ‘मजबूरी’ का नाम दिया। तेजस्वी का सीधा आरोप है कि.. बीजेपी ने भारी दबाव बनाकर मुख्यमंत्री से ये इस्तीफा दिलवाया है।
Nitish Kumar Resigns News: लेकिन इस पूरे ड्रामे के बीच, सबसे बड़ा सस्पेंस है..निशांत कुमार! नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जो अब तक कैमरे की चकाचौंध से दूर थे, अचानक जेडीयू की चर्चाओं के केंद्र में आ गए हैं। जेडीयू नेता उमेश कुशवाहा ने साफ कह दिया कि निशांत के आने से पार्टी में उत्साह बढ़ा है और वो पार्टी का भविष्य हैं।
इस्तीफा नीतीश का, आंसू अशोक चौधरी के और चर्चा निशांत कुमार की! (Nitish Kumar Resigns News) बिहार की राजनीति अब उस मोड़ पर खड़ी है जहां से आने वाला हर कदम चौंकाने वाला हो सकता है। क्या निशांत वाकई जेडीयू की कमान संभालेंगे? या फिर दिल्ली जाकर नीतीश कुमार कोई नया खेल करेंगे?
इन्हे भी पढ़ें:-