amit shah news/ image source: vishnu deo sai x handle
Amit Shah CG Visit: रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे सीधे मेफेयर रिसॉर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बीच रिसॉर्ट में महत्वपूर्ण चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि बैठक में नक्सल विरोधी अभियान, सुरक्षा व्यवस्था, विकास कार्यों और आगामी मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक को लेकर चर्चा हो रही है।
अमित शाह अपने दौरे के दौरान रायपुर और बस्तर में कई अहम बैठकों में शामिल होंगे। वे 19 मई को आयोजित मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक में भी हिस्सा लेंगे, जिसमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री आज रात रायपुर स्थित मेफेयर रिसॉर्ट में रात्रि विश्राम करेंगे, जिसके बाद आगामी कार्यक्रमों के लिए रवाना होंगे।