Attacks on Brijmohan Agrawal Update: बृजमोहन पर हमले के बाद कोतवाली पहुंच रहे रायपुर विधानसभा के चारों बीजेपी प्रत्याशी, हजारों समर्थकों का नारेबाजी जारी

Ads

Attacks on Brijmohan Agrawal Update: बृजमोहन पर हमला के बाद कोतवाली पहुंच रहे रायपुर विधानसभा के चारों बीजेपी प्रत्याशी

  •  
  • Publish Date - November 9, 2023 / 09:13 PM IST,
    Updated On - November 9, 2023 / 09:31 PM IST

रायपुर।  Attacks on Brijmohan Agrawal Update रायपुर दक्षिण में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पर हमला हो गया। जानकारी के अनुसार, बृजमोहन अग्रवाल चुनाव प्रचार के लिए बैजनाथ पारा पहुंचे हुए थे। इसी दौरान उनके साथ कुछ लोगों ने हमला करने की कोशिश किया है। हमले की जानकारी मिलते ही ड़ी संख्या में उनके समर्थक कोतवाली थाने पहुंचे हैं और घेराव कर दिया है।

Read More: Attacks on Brijmohan Agrawal: बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा आरोप, बोले- मेरी हत्या कराना चाहते हैं कुछ लोग, मदरसे में गया तो बच गया 

Attacks on Brijmohan Agrawal Update मामला इतना बड़ गया कि अब रायपुर विधानसभा के चारों बीजेपी प्रत्याशी कोतवाली पहुंच रहे हैं, साथ कई दिग्गज भी कोतवाली थाना पहुंच रहे है। लगातार कोतवाली थाना में बीजेपी समर्थक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। वे कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

Read More: Raipur South Assembly Election: सीएम भूपेश बघेल की सभा से पहले दक्षिण विधानसभा में बृजमोहन अग्रवाल पर हमला, हजारों कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाना का किया घेराव 

कोतवाली में इस समय करीब डेढ़ से दो हजार लोग जमा हैं। विधायक अग्रवाल ने कहा कि जब तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, यहीं कोतवाली में बैठकर प्रदर्शन करते रहेंगे।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp