अक्षरा सिंह का एक और वीडियो वायरल, खेत में घास काटते नजर आयी एक्ट्रेस, शूटिंग छोड़कर भागी
Another video of Akshara Singh went viral: अक्षरा सिंह अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही रहीं थीं, तभी अचानक से वो खेतों में चली गईं, जहां कुछ महिलाएं पहले से ही घास काट रही थीं। एक्ट्रेस उनके पास जा पहुंची और उनसे कहा कि वो उन्हें खेतों में घास काटना सीखाएं।
Actress akshra singh video viral: नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में वो खेतों में जाकर घास काटती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कटनी सीखने की बात कह रही हैं।
बता दें कि अक्षरा सिंह अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही रहीं थीं, तभी अचानक से वो खेतों में चली गईं, जहां कुछ महिलाएं पहले से ही घास काट रही थीं। एक्ट्रेस उनके पास जा पहुंची और उनसे कहा कि वो उन्हें खेतों में घास काटना सीखाएं। इतना कहने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस महिला से हंसिया अपने हाथों में ले लेतीं हैं और घास काटने का तरीका पूछ कर घास काटने लगती हैं।
read more: Pendra Murder Case : पति की हत्या पर सजा। पत्नी समेत 2 आरोपियों को आजीवन कारावास
इस दौरान अक्षरा सिंह ने वहां घास काट रही महिला से कहा कि अगर वो उन्हें ये काम पहले सिखा देतीं, तो वो भी उनके काम में मदद कर देतीं। अक्षरा का कहना है कि खेत में काम करना उनकी जिंदगी का यादगार लम्हा बन गया, उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- आज शूटिंग के दौरान कुछ नया सीखने को मिला जिसको कटनी कहते हैं, मुझे बहुत मजा आता है, आप लोगो के बीच रहके, आप लोगो से मिलके और नई नई चीज सीख के, I love you ।
View this post on Instagram
read more: Tata ने लॉन्च की Punch CNG SUV, कम दाम में मिलेगी जबरदस्त माइलेज
एक्ट्रेस का वीडियो देखने के बाद फैंस उनसे इंप्रेस नजर आ रहे हैं। फैंस का कहना है कि वो कितनी डाउन टू अर्थ हैं, कामयाब एक्ट्रेस होने के बावजूद वो खेतों में काम करने से पीछे नहीं हटीं। बता दें कि इन दिनों सावन के महीने में अक्षरा बैक टू बैक भोलेनाथ पर गाने रिलीज कर रही हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।

Facebook


