Reported By: Sakshi Tripathi
,Bhopal Teacher Protest / Image Source : AI GENERATED
भोपाल : Bhopal Teacher Protest मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज हज़ारों चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-2) के चयनित अभ्यर्थी DPI कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए हैं। 2022 से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया 2026 में भी पूरी न होने के कारण युवाओं में भारी आक्रोश है और हज़ारों की संख्या में जुटे अभ्यर्थी सरकार से तत्काल जॉइनिंग देने की मांग कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, यह भर्ती प्रक्रिया 2022 से चल रही है, लेकिन 2026 आ जाने के बाद भी इन उम्मीदवारों को अब तक नौकरी नहीं मिल सकी है। Varg 2 Teacher Recruitment सितंबर 2025 में रिजल्ट जारी होने के बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है, क्योंकि अभी तक चॉइस फिलिंग और पात्र-अपात्र सूची का काम लंबित है। कुल 10,700 चयनित उम्मीदवार नियुक्ति का इंतज़ार कर रहे हैं। नियम के मुताबिक, चयन सूची जारी होने के 3 महीने के भीतर जॉइनिंग मिलनी चाहिए थी, लेकिन प्रशासन की तरफ से 8-9 महीने की देरी हो चुकी है।
इसी बात से आक्रोशित होकर DPI कार्यालय के सामने वर्ग-2 के चयनित अभ्यर्थी धरना देने वाले हैं। DPI Office Bhopal हज़ारों की संख्या में उम्मीदवार जुटकर “जॉइनिंग दो” की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों ने सरकार को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा है कि अगर उनकी जॉइनिंग को लेकर जल्द कोई फैसला नहीं लिया गया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज़ करेंगे।