Rajasthan Smuggler Arrest Video: चकमा देकर भाग रहे थे तस्कर, पुलिस ने फ़िल्मी स्टाइल में किया गिरफ्तार, वीडियो देख आपको भी नहीं होगा यकीन

Ads

Rajasthan Smuggler Arrest Video: पुलिस ने गंगानगर जिले में तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

  •  
  • Publish Date - May 5, 2026 / 08:12 PM IST,
    Updated On - May 5, 2026 / 08:19 PM IST

Rajasthan Smuggler Arrest Video/Image Credit: X Handle

HIGHLIGHTS
  • पुलिस ने गंगानगर जिले में तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
  • पुलिस ने चकमा देकर भाग रहे दो तस्करों को फ़िल्मी स्टाइल में गिरफ्तार किया है।
  • दोनों ही तस्कर पंजाब के फाजिल्का ज़िले के रहने वाले हैं।

Rajasthan Smuggler Arrest Video: जयपुर: राजस्थान की पुलिस ने गंगानगर जिले में तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से हेरोइन, अफीम तथा अवैध हथियार जब्त किए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यह कार्रवाई समेजा कोठी पुलिस द्वारा भारत माला राजमार्ग पर की गई। युवकों के पास से 1.5 किलो हेरोइन, एक किलो अफीम, पांच पिस्तौल, 10 मैगज़ीन और 72 कारतूस जब्त किए गए। जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि आरोपियों की पहचान कुलविंदर सिंह और रॉबिन सिंह के रूप में हुई जो पंजाब के फाजिल्का ज़िले के रहने वाले हैं। (Rajasthan Smuggler Arrest Video) उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार जब्त हथियार पाकिस्तान और चीन में बने हैं। हेरोइन की आपूर्ति भी सीमा-पार से होने का संदेह है।

फ़िल्मी स्टाइल में भागे युवक

पुलिस टीम ने एक कार में संदिग्ध रूप से घूम रहे आरोपियों को रोकने की कोशिश की। आरोपियों ने पुलिस बैरिकेड तोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर उनका वाहन एक ट्रॉली से टकरा गया जिससे उसके टायर फट गए। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने पास के खेतों में पैदल भागने की कोशिश की, (Rajasthan Smuggler Arrest Video) लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

Rajasthan Smuggler Arrest Video: पुलिस ने बताया कि ज़ब्त किए गए हथियारों में से चार पिस्तौल पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ और एक पर ‘मेड इन चाइना’ लिखा था जो आरोपियों के संगठित तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने का संकेत है। (Rajasthan Smuggler Arrest Video) उन्होंने आगे कहा कि हेरोइन की गुणवत्ता और पैकेजिंग भी उसके अंतरराष्ट्रीय होने का संकेत देती है। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में आगे जांच की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-