Patan Assembly Election Voting: ‘रिश्ते में हम तुम्हारे बाप लगते हैं’, परिवार के साथ वोट करने पहुंचे सीएम भूपेश ने कही ये बात

Ads

Patan Assembly Election Voting: 'रिश्ते में हम तुम्हारे बाप लगते हैं', परिवार के साथ वोट करने पहुंचे सीएम भूपेश ने कही ये बात

  •  
  • Publish Date - November 17, 2023 / 12:50 PM IST,
    Updated On - November 17, 2023 / 12:50 PM IST

रायपुर: Patan Assembly Election Voting प्रदेश में आज 70 सीटों पर मतदान हो रहा है। जिसके लिए आज सुबह से ही सभी मतदान केंद्रों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। लोगों के बीच मतदान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं जतना से लेकर नेता मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रदेश भर में अभी तक दोपहर 12 बजे तक 19.76 प्रतिशत मतदान हो चुके चुका है। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल आज वोट करने के लिए पाटन पहुंचे।

Read More: MP CG Vidhan Sabha Chunav 2023 Voting Live Updates: छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने किया मतदान 

Patan Assembly Election Voting इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में शांति पूर्ण मतदान हो रहा है। मैं भी अपने पूरे परिवार के साथ मतदान करने के लिए आया हूं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा की और कहा कि त्योहार के बाद मतदान हो रहा है। जीत को लेकर कहा कि भाजपा जीत का दावा कर रहे हैं लेकिन जीतेंगे हम ही। सीट को लेकर कहा कि इस बार हम 72 सीट से जीत दर्ज करेंगे।

Read More: Gwalior Assembly Election 2023 : ग्वालियर AMI शिशु मंदिर की वोटिंग मशीन खराब, कुछ देर में वोट डालने आएंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया.. 

पाटन क्षेत्र की बात को लेकर सीएम भूपेश ने कहा कि यहां माहौल एकतरफा है। यहां सब लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं यहां के कार्यकर्ता और मतदाता चुनाव लड़ रहे हैं। यहां मामला एकतरफा है। बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल को लेकर सीएम भूपेश ने कहा कि वो अपने आप को भतीजा साबित करता है तो हम रिश्ते में तुम्हारे बाप लगते हैं।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें