शिमला में विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा और एसएफआई के बीच झड़प

Ads

शिमला में विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा और एसएफआई के बीच झड़प

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 01:13 AM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 01:13 AM IST

शिमला, 22 जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर अलग-अलग मुद्दों पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं के धरने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे, जबकि एसएफआई कार्यकर्ता नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे।

प्रदर्शन के दौरान दोनों संगठन आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे, जिससे मौके पर तनाव पैदा हो गया।

स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवरोधक लगा दिए।

बाद में, दोनों संगठनों ने हाथापाई के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहराया।

भाषा

राखी रंजन

रंजन