BJP Candidate 8th List: पूर्व IPS लड़ेंगे चुनाव, बीजेपी ने इस सीट से उतारा चुनावी मैदान में

Ads

BJP Candidate 8th List: पूर्व IPS लड़ेंगे चुनाव, बीजेपी ने इस सीट से उतारा चुनावी मैदान में

  •  
  • Publish Date - March 30, 2024 / 09:27 PM IST,
    Updated On - March 30, 2024 / 09:27 PM IST

MP Lok Sabha Chunav 2024

नई दिल्ली: BJP Candidate 8th List लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें तीन राज्यों के लिए भाजपा ने 11 नामों का ऐलान किया है। ओड़िशा के 3 सीट और पंजाब की 6 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है, पश्चिम बंगाल की दो सीटें शामिल है

Read More: अजय चंद्राकर का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस में ‘स्लीपर सेल’ होने का मतलब…कांग्रेस एक आंतकी संगठन’ 

आपको बता दें कि बीजेपी ने गुरदासपुर लोकसभा सीट से सनी देओल की जगह दिनेश सिंह को उम्मीदवार बनाया है वहीं अमृतसर से तरणजीत सिंह संधू को टिकट दिया है। इसके अलावा परनीत कौर को पटियाला लोकसभा से टिकट दिया गया है।

Read More: exy Video on Twiiter: X पर देख सकेंगे एडल्ट कंटेंट, Elon Musk शुरू करने जा रहे खास फीचर्स

बीजेपी ने फरीदकोट सीट से हंसराज हंस को चुनावी मैदान में उतारा है। हंसराज हंस मौजूदा समय में उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। साथ ही लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू, जालंधर से सुशील कुमार रिंकू पर बीजेपी ने दांव लगाया है। वहीं पश्विम बंगाल के झारग्राम से प्रणव टुडू और बीरभूम से पूर्व आईपीएस देवाशीष धर को चुनावी मैदान में उतारा है।

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें