BJP को बड़ा झटका: कैबिनेट मंत्री ने MLA बेटे संग थामा कांग्रेस का दामन, 2022 में होगा विधानसभा चुनाव

Ads

Political news : परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने अपने बेटे नैनीताल विधायक संजीव आर्य के साथ कांग्रेस का दामन थामा है।

  •  
  • Publish Date - October 11, 2021 / 01:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने अपने बेटे नैनीताल विधायक संजीव आर्य के साथ कांग्रेस का दामन थामा है।

यह भी पढ़ें : दिलचस्प हो गई MP उपचुनाव की जंग, बीजेपी-कांग्रेस दोनों दल अब ले रहे पूजा पाठ का सहारा

दोनों नेताओं ने दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, कांग्रेस प्रदेश कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित राष्ट्रीय महामंत्री-संगठन केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की मौजदूगी में कांग्रेस में प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें :  सेक्स चेंज करवाकर किन्नर से बन गई ‘जोया’, फिर बना ली अपनी गैंग, अब सोशल मीडिया के जरिए ऐसे करती है खेला

बता दें कि परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य 2017 में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए थे, वहीं अब विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही फिर पार्टी बदल ली है। दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री और उनके बेटे के कांग्रेस में प्रवेश से प्रदेश की सियासी पारा चढ़ गया है।

 

यह भी पढ़ें :  SAIL ने BSP नियमित कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस देने का किया ऐलान, लेकिन ठेका श्रमिकों की मांग ने बढ़ाई मुसीबत