(Mahindra Thar OG Down Payment/ Image Credit: Mahindra)
नई दिल्ली: Mahindra Thar OG Down Payment: महिंद्रा Thar देश की पसंदीदा ऑफ रोड SUV में शामिल है। कंपनी ने इसके 3 डोर मॉडल को नए अपडेट के साथ बाजार में पेश किया है। नई Thar OG की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 10.32 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 18.99 लाख रुपये तक जाती है। लेकिन कार खरीदते समय सिर्फ एक्स-शोरूम कीमत (Mahindra Thar OG Down Payment) ही नहीं चुकानी होती। इसमें RTO, इंश्योरेंस और अन्य चार्ज भी जुड़ते हैं, जिससे ऑन-रोड कीमत बढ़ जाती है।
नई Thar OG के बेस वेरिएंट AXT में 1.5-लीटर डीजल इंजन और RWD सेटअप मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 10.33 लाख रुपये बताई गई है। इसके बाद LXT और ZXT जैसे वेरिएंट आते हैं। इंजन और ड्राइवट्रेन के हिसाब से कीमत बढ़ती जाती है और टॉप मॉडल करीब 18.99 लाख रुपये तक पहुंचता है। ऐसे में खरीदारी से पहले अपने बजट के मुताबिक सही वेरिएंट चुनाव जरूरी है।
मान लीजिए बेस मॉडल की ऑन-रोड कीमत करीब 11.70 लाख रुपये है। अगर आप 20 फीसदी डाउन पेमेंट (Mahindra Thar OG Down Payment) देते हैं तो शुरुआत में लगभग 2.34 लाख रुपये देने होंगे। इसके बाद करीब 9.36 लाख रुपये का लोन लेना पड़ सकता है। अगर यह लोन 5 साल के लिए 9.5 फीसदी ब्याज दर पर मिलता है तो अनुमानित EMI करीब 19,700 रुपये प्रति महीने हो सकती है।
अगर आप शुरुआत में ज्यादा रकम देना चाहते हैं तो 25 फीसदी डाउन पेमेंट (Mahindra Thar OG Down Payment) करीब 2.93 लाख रुपये बैठेगी। इससे लगभग 8.78 लाख रुपये का लोन बचेगा और 5 साल की अवधि व 9.5 फीसदी ब्याज पर EMI करीब 18,400 रुपये हो सकती है। वहीं 30 फीसदी डाउन पेमेंट लगभग 3.51 लाख रुपये होगी। इस स्थिति में करीब 8.19 लाख रुपये का लोन रहेगा और अनुमानित EMI लगभग 17,200 रुपये प्रति माह हो सकती है।
ज्यादा डाउन पेमेंट देने से मासिक EMI कम हो सकती है लेकिन इसके लिए अपनी बचत का बड़ा हिस्सा खर्च करना पड़ता है। इसलिए फैसला केवल EMI देखकर नहीं लेना चाहिए। इंश्योरेंस, RTO, ईंधन, सर्विस और एक्सेसरीज जैसे खर्च भी बजट में शामिल करें। बैंक आपकी सैलरी, क्रेडिट स्कोर और मौजूदा लोन के आधार पर ब्याज दर और लोन की शर्तें तय करती है। इसलिए वास्तविक डाउन पेमेंट और EMI ग्राहक के हिसाब से अलग हो सकता है।