Bonus Announced for Employees: इन कर्मचारियों को मिलेगा 20% बोनस.. भाजपा सरकार का आदेश, 5 अक्टूबर तक खातों में जमा की जाये राशि
पश्चिम बंगाल सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 8 सितंबर को उत्तर बंगाल में हुई प्रशासनिक बैठक के दौरान भी चाय श्रमिकों को 20 प्रतिशत पूजा बोनस दिए जाने की जानकारी दी थी।
Bonus Announced for Employees in West Bengal || Image- IBC24 News File Archive
- चाय बागान मजदूरों को 20% बोनस
- 5 अक्टूबर तक बोनस भुगतान का निर्देश
- दार्जिलिंग, तराई और डुआर्स को लाभ
Bonus Announced for Employees in West Bengal: सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल की सुवेंदु सरकार ने उत्तर बंगाल के चाय बागान मजदूरों के लिए वित्त वर्ष 2025-26 का 20 प्रतिशत वार्षिक बोनस देने की एडवायजरी जारी की है। यह बोनस दार्जिलिंग हिल्स, तराई और डुआर्स क्षेत्र के चाय बागानों में काम करने वाले श्रमिकों को दिया जाएगा। सरकार की ओर से जारी एडवायजरी के मुताबिक़ बोनस का भुगतान 5 अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
श्रम कमिश्नरेट करेगी क्रियान्वयन की निगरानी
उत्तर बंगाल जोन के अतिरिक्त श्रम आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी एडवाइजरी में सभी संबंधित चाय बागानों में 20 प्रतिशत बोनस देने की बात कही गई है। इसके क्रियान्वयन की निगरानी श्रम आयुक्तालय करेगा। सरकार ने चाय बागान प्रबंधन और श्रमिक संगठनों से औद्योगिक शांति, आपसी सहयोग और अनुशासन बनाए रखने की भी अपील की है।
सरकार के इस फैसले का दार्जिलिंग से सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट ने स्वागत किया है। बिष्ट ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और श्रम एवं रोजगार मंत्री अर्जुन सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने 31 अगस्त 2026 को श्रम मंत्री को पत्र लिखकर चाय बागान मजदूरों के लिए 20 प्रतिशत बोनस सुनिश्चित करने की मांग की थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
पूजा बोनस का हुआ था ऐलान
Bonus Announced for Employees in West Bengal: पश्चिम बंगाल सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 8 सितंबर को उत्तर बंगाल में हुई प्रशासनिक बैठक के दौरान भी चाय श्रमिकों को 20 प्रतिशत पूजा बोनस दिए जाने की जानकारी दी थी।

इन्हें भी पढ़ें:
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए सात तेज गेंदबाजों को टीम में चुना
यूक्रेन युद्ध लंबा खिंचने के साथ पुतिन जोखिम लेने के प्रति अधिक बेपरवाह हो रहे हैं : नाटो कमांडर
ट्रंप प्रशासन 17,500 श्वेत दक्षिण अफ्रीकी शरणार्थियों को अमेरिका में देगा प्रवेश
ट्रंप ने क्यूबा को ‘विफल’ देश बताया, तो क्यूबा के प्रतिनिधिमंडल ने संरा सत्र से बहिर्गमन किया
ईरान को ‘तबाह’ करने की चेतावनी के बीच ट्रंप ने अमेरिकी-ईरानी अधिकारियों की बैठक की पुष्टि की

Facebook


