CBSE School Uniform Colors Changed: बदल गया CBSE स्कूलों के यूनिफॉर्म का रंग!.. अब इस कलर के ड्रेस में नजर आएंगे स्टूडेंट्स, टीचर्स और स्कूल बिल्डिंग के रंग पर भी फैसला
हिमाचल प्रदेश के CBSE स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों के लिए नई ड्रेस तय की गई है। छात्रों की यूनिफॉर्म हरे रंग की होगी, जबकि शिक्षकों के लिए अलग ड्रेस कोड लागू होगा। स्कूल भवनों को ऑलिव ग्रीन और सैंड बेज रंगों में रंगा जाएगा।
CBSE School Uniform Colors Changed || Image- IBC24 News File
- CBSE छात्रों की यूनिफॉर्म हरे रंग की
- महिला शिक्षकों के लिए लिलैक पर्पल ड्रेस
- स्कूल भवन ऑलिव ग्रीन-सैंड बेज होंगे
CBSE School Uniform Colors Changed: शिमला: हिमाचल प्रदेश के CBSE स्कूलों में अब छात्रों और शिक्षकों की ड्रेस का रंग और स्कूल भवनों की रंग अब अलग होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में गुरुवार को शिक्षा विभाग की बैठक में स्टूडेंट्स के यूनिफॉर्म, शिक्षकों के ड्रेस कोड और स्कूल इमारतों के रंग पर फैसला ले लिया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
छात्रों की यूनिफॉर्म हरे रंग की होगी
बैठक में फैसला किया गया कि CBSE स्कूलों के छात्रों का यूनिफॉर्म लिए हरे रंग की होगी। इससे इन स्कूलों के छात्रों की पहचान अलग होगी। महिला शिक्षकों के लिए हल्के लिलैक पर्पल रंग की ड्रेस तय की गई है। वहीं, पुरुष शिक्षकों को हल्के नीले रंग की शर्ट और पैंट पहनेंगे।
स्कूल भवन भी नए रंग में दिखेंगे
CBSE School Uniform Colors Changed: CBSE स्कूलों की इमारतों के लिए भी रंग योजना तय की गई है। स्कूल भवनों को ऑलिव ग्रीन और सैंड बेज रंगों में रंगा जाएगा। सरकार का मकसद स्कूलों को एक समान और बेहतर रूप देना है। शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड साफ-सुथरा, औपचारिक, सादगीपूर्ण और प्रोफेशनल रखा जाएगा। कपड़ों के साथ बहुत अधिक एसेसरीज के इस्तेमाल से बचना होगा। ड्यूटी के दौरान शिक्षकों के लिए आईडी कार्ड पहनना भी अनिवार्य होगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
CBSE स्कूलों के लिए 85 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार स्कूलों में क्वालिटी एजुकेशन और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। सरकार चाहती है कि बच्चों को उनके घर के नजदीक ही अच्छी शिक्षा और जरूरी सुविधाएं मिलें। उन्होंने बताया कि CBSE स्कूलों में जरूरी बुनियादी ढांचे के विकास और छात्रों व शिक्षकों की सुविधाएं मजबूत करने के लिए सरकार पहले ही 80 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है। इसके अलावा स्कूलों के शैक्षणिक माहौल को और बेहतर बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये अतिरिक्त जारी किए जाएंगे।
शिमला में शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता की।
सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड, विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म तथा भवनों के लिए विशिष्ट रंग योजना शीघ्र निर्धारित करने के निर्देश दिए। शिक्षकों का ड्रेस कोड 1 अक्तूबर से लागू होगा। राज्य संचालित सीबीएसई स्कूलों के pic.twitter.com/0TsaLEvjVx
— CMO HIMACHAL (@CMOFFICEHP) September 7, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह राजधानी दिल्ली में ही होना चाहिए : सुप्रिया सुले
मेखली पावर में अपनी हिस्सेदारी 2,171 करोड़ रुपये में अल्फा अल्टरनेटिव्स को बेचेगी दिलीप बिल्डकॉन
सोनासेलेक्शन इंडिया का आईपीओ 17 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 94-99 रुपये प्रति शेयर
उत्पादकता बढ़ने से कृषि क्षेत्र के एनपीए में और कमी संभव: नाबार्ड चेयरमैन
पूर्व क्षेत्र ने 13 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी, दक्षिण क्षेत्र को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराया

Facebook


