CG Road Accident : तेज रफ्तार बनी काल, भीषण सड़क हादसे में ईतनी महिलाओं की मौत…

Ads

CG Road Accident : तेज रफ्तार बनी काल, भीषण सड़क हादसे में ईतनी महिलाओं की मौत...

CG Road Accident/AI generated image

HIGHLIGHTS
  • मोहला-मानपुर में तेज रफ्तार पिकअप गड्ढे में गिरी
  • हादसे में 2 महिलाओं की मौत, 13 लोग घायल
  • घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

मोहला-मानपुर CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें है, प्रदेश में आए दिन रोड एक्सीडेंट में कई लोग अपनी जान गवां रहें है। इसी बीच मोहला-मानपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई घायल है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, मोहला-मानपुर के खड़गांव थाना क्षेत्र में उस समय चीख पुकार मच गई जब ग्रामीणों से भरी तेज रफ्तार पिकअप वाहन (CG Road Accident) अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। हादसा बीटेझर और पैंदुर के बीच हुआ है। दुर्घटना इतना भयानक था कि 2 महिलाओं की मौत हो गई, वहीं 13 लोग घायल हुए है।

घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस शिनाख्त में जुटी हुई है। (CG Road Accident)(CG Road Accident)

 

ये भी पढ़ें

यह सड़क हादसा कहां हुआ?

यह हादसा छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले के खड़गांव थाना क्षेत्र में हुआ।

हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए?

इस दुर्घटना में 2 महिलाओं की मौत हुई और 13 लोग घायल हुए हैं।

हादसे का कारण क्या बताया जा रहा है?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना कारण माना जा रहा है।

घायलों का इलाज कहां चल रहा है?

सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है?

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान की जा रही है।