CG Budget 2026 live Updates
रायपुर: CG Budget 2026 live Updates छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज दोपहर 12:30 बजे सदन में बजट पेश करेंगे। सीएम साय विधानसभा के लिए रवाना हो गए है। जिसके कुछ ही देर बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी अपने बंगले से बाहर निकलेंगे। यह विष्णुदेव साय सरकार का तीसरा बजट होगा और इसे नई विधानसभा भवन में प्रस्तुत किया जाएगा।
CG Budget 2026 live Updates बजट से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर सरकार की प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने लिखा कि सरकार का तीसरा बजट विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।
सुशासन से समृद्धि की ओर…
विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट
आज हमारी सरकार का तीसरा बजट नवीन विधानसभा में प्रस्तुत होने जा रहा है। यह बजट हमारी सरकार के समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 24, 2026
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को प्राथमिकता दे रही है। साथ ही किसानों, गरीबों, युवाओं और मातृशक्ति के उत्थान के लिए भी लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि यह बजट “सुशासन से समृद्धि” के मॉडल को आधार देगा और प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह बजट छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भरता और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।