Bharat Taxi Amit Shah News: “ड्राइवर ही होगा कैब का मालिक, वही लाभ के हिस्सेदार भी”.. भारत टैक्सी ऐप कैब चालकों से रूबरू हुए अमित शाह.. बताया कैसे होगा मुनाफ़ा

Ads

Bharat Taxi Amit Shah News: अमित शाह ने दिल्ली में सहकारी मॉडल आधारित भारत टैक्सी सेवा को ड्राइवरों के लाभ वाला प्लेटफॉर्म बताया।

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 11:09 PM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 11:14 PM IST

Bharat Taxi Amit Shah News || Image- ANI NEWS File

HIGHLIGHTS
  • ड्राइवर ही होंगे भारत टैक्सी के मालिक
  • 30% तक कमीशन कटौती नहीं
  • 21 स्थानों पर डिजिटल प्रीपेड बूथ

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली में भारत टैक्सी ऐप सेवा से जुड़े कैब चालकों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह देश का पहला सहकारी मॉडल पर आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, (Bharat Taxi Amit Shah News) जिसमें मुनाफा किसी कंपनी मालिक को नहीं बल्कि मेहनत करने वाले ड्राइवरों को मिलेगा। उन्होंने 5 फरवरी को दिल्ली में “भारत टैक्सी” की शुरुआत की थी।

‘नहीं होगी 30 प्रतिशत तक कमीशन कटने जैसी समस्या” : अमित शाह

अमित शाह ने ड्राइवरों को समझाया कि भारत टैक्सी और अन्य ऐप आधारित सेवाओं में मूल अंतर यह है कि यहां 30 प्रतिशत तक कमीशन कटने जैसी समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पारंपरिक कंपनियों का मकसद अपने मालिकों को अमीर बनाना होता है, जबकि भारत टैक्सी में ड्राइवर ही मालिक हैं और लाभ के हिस्सेदार भी वही होंगे।

भारत टैक्सी सहकारी मॉडल पर काम करती है, जिसमें ड्राइवर सदस्य और भागीदार होते हैं। इससे उनकी आय बढ़ेगी और काम में पारदर्शिता आएगी। यह पहल खासतौर पर उन शिकायतों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, जिनमें ड्राइवरों ने अधिक कमीशन कटौती और आय की अनिश्चितता की बात कही थी।

21 स्थानों पर 34 प्रीपेड टैक्सी बूथ डिजिटल रूप से संचालित करने की अनुमति

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड के बीच हुए समझौते के तहत भारत टैक्सी को दिल्ली के 21 स्थानों पर 34 प्रीपेड टैक्सी बूथ डिजिटल रूप से संचालित करने की अनुमति दी गई है। (Bharat Taxi Amit Shah News) इसके साथ ही एक संयुक्त कमांड और कंट्रोल सेंटर भी बनाया गया है, जिसमें रियल-टाइम राइड मॉनिटरिंग, एसओएस अलर्ट और त्वरित आपातकालीन सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

डिजिटल इंडिया अभियान के तहत राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) के साथ समझौते के बाद भारत टैक्सी को डिजीलॉकर, उमंग और एपीआई सेतु जैसे प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। इससे ड्राइवरों को पेपरलेस पंजीकरण, सरकारी सेवाओं तक आसान पहुंच और कैशलेस भुगतान जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

आईजीआई एयरपोर्ट पर भारत टैक्सी की सेवाएं नियमन के तहत संचालित होंगी

इसके अलावा दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के साथ साझेदारी के तहत 10 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर लास्ट माइल कनेक्टिविटी दी जाएगी। (Bharat Taxi Amit Shah News) वहीं भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और दिल्ली एयरपोर्ट पार्किंग सर्विसेज के साथ हुए समझौते के बाद आईजीआई एयरपोर्ट पर भारत टैक्सी की सेवाएं नियमन के तहत संचालित होंगी। इससे ड्राइवरों को अधिक सवारी और बेहतर आय के अवसर मिलेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. भारत टैक्सी का मॉडल अन्य ऐप से कैसे अलग है?

इसमें ड्राइवर ही मालिक और मुनाफे के हिस्सेदार होते हैं।

Q2. ड्राइवरों को क्या मुख्य लाभ मिलेगा?

उन्हें कमीशन कटौती से राहत और अधिक पारदर्शी आय मिलेगी।

Q3. किन संस्थाओं के साथ साझेदारी की गई है?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, डीएमआरसी और एयरपोर्ट प्राधिकरण से समझौते हुए हैं।