CM Yogi Adityanath Janta Darshan 2026: बारिश के बावजूद सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया जनता दर्शन, गोरखनाथ मंदिर में 200 लोगों से मुलाकात कर सुनीं समस्याएं

Ads

हर बार की तरह जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। ऐसे मामलों में सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी।

  •  
  • Publish Date - September 24, 2026 / 04:30 PM IST,
    Updated On - September 24, 2026 / 04:31 PM IST

CM Yogi Adityanath Janta Darshan 2026 || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन
  • करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं
  • जमीन कब्जे पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

CM Yogi Adityanath Janta Darshan 2026: गोरखपुर: जनता की सेवा को सर्वोपरि रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह बारिश होने के बावजूद ‘जनता दर्शन’ किया। दूरदराज से आए लोगों से उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। समस्या लेकर आए लोगों को मुख्यमंत्री ने समाधान का भरोसा दिया। इस अवसर पर अवैध कब्जे की शिकायतों पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन कब्जामुक्त कराने के साथ जबरन कब्जा करने वालों को कड़ा कानूनी सबक सिखाया जाए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

200 लोगों की सुनी समस्याएं

बारिश की वजह से मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोगों की सुविधा के लिए जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया। इस दौरान सीएम योगी ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनकी पीड़ा जानी और आश्वस्त किया कि सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और तत्परता से उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं।

CM Yogi Adityanath Janta Darshan 2026: इस दौरान कुछ महिलाओं ने उनकी जमीन जबरन कब्जा कर लिए जाने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि किसी दबंग ने किसी गरीब की जमीन हड़पी है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। जमीन अवैध या जबरन कब्जे से मुक्त होनी चाहिए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

गंभीर बीमारियों पर लिया संज्ञान

हर बार की तरह जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। ऐसे मामलों में सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

इंडोनेशिया के अभिराम सिंह यादव आईसीसी मुख्य कार्यकारियों की समिति में

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर के किरदार की पहली तस्वीर सामने आई

नवितास सोलर की पांच साल में गुजरात, महाराष्ट्र में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा

फोनपे मर्चेंट नेटवर्क विस्तार के लिए 20,000 से अधिक बिक्री कर्मचारी नियुक्त करेगी

लक्ष्मी रतन शुक्ला को ईरानी कप के लिए शेष भारत टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया

Q1. सीएम योगी ने जनता दर्शन कहां आयोजित किया?

जनता दर्शन गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित हुआ।

Q2. जनता दर्शन में कितने लोगों की समस्याएं सुनी गईं?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं।

Q3. जमीन कब्जे की शिकायत पर क्या निर्देश दिए गए?

अधिकारियों को जमीन कब्जामुक्त कराने और जबरन कब्जा करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।