Commonwealth Games 2026 India Medal: जूडो में भारत को एक और स्वर्ण पदक.. हर्ष सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ को दी मात, देखें भारत के पास कुल कितने पदक

भारतीय जूडो खिलाड़ी हर्ष सिंह ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 के पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज़ को हराकर उन्होंने भारत को जूडो में दूसरा स्वर्ण दिलाया और देश के पदकों की संख्या में इजाफा किया।

Commonwealth Games 2026 India Medal: जूडो में भारत को एक और स्वर्ण पदक.. हर्ष सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ को दी मात, देखें भारत के पास कुल कितने पदक

commonwealth games 2026 India medal Tally || The Economic Times file

Modified Date: July 31, 2026 / 11:19 pm IST
Published Date: July 31, 2026 10:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हर्ष सिंह ने जूडो में भारत को दूसरा स्वर्ण दिलाया।
  • फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज़ को हराया।
  • भारत ने जूडो में रचा ऐतिहासिक स्वर्णिम रिकॉर्ड।

ग्लासगो: भारतीय जूडो खिलाड़ी हर्ष सिंह ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के -60 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है। 23 वर्षीय हर्ष ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज़ को वाज़ा-अरी (10-0) से हराकर भारत को जूडो में दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। (commonwealth games 2026 India medal Tally) इससे पहले महिलाओं के -48 किलोग्राम वर्ग में अस्मिता डे ने स्वर्ण जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में जूडो में भारत का पहला गोल्ड दिलाया था। हर्ष सिंह की जीत के साथ भारत ने एक ही दिन में जूडो में दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

फाइनल में जोशुआ कैट्ज़ को हराया

फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज़ ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन हर्ष सिंह ने बेहतरीन रक्षात्मक खेल दिखाते हुए उन्हें कोई अंक नहीं लेने दिया। एक समय कैट्ज़ ने हर्ष को पिन करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने शानदार तरीके से खुद को बचाया और मुकाबले में वापसी की। (commonwealth games 2026 India medal Tally) अंतिम मिनट में 3:19 मिनट पर हर्ष ने निर्णायक दांव लगाते हुए शानदार थ्रो और नियंत्रित पिन के जरिए वाज़ा-अरी हासिल किया। यही स्कोर जीत के लिए पर्याप्त साबित हुआ। अंतिम क्षणों में कैट्ज़ ने वापसी की कोशिश की, लेकिन हर्ष ने धैर्य और संयम बनाए रखा। जीत की पुष्टि होते ही उन्होंने दोनों हाथ उठाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

फाइनल तक का सफर रहा शानदार

हर्ष सिंह ने प्री-क्वार्टर फाइनल में मलावी के चिकोंडी कथेवेरा को इप्पोन से हराया। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने वानुअतु के एलन मोंथोएल को भी इप्पोन से मात दी। (commonwealth games 2026 India medal Tally) सेमीफाइनल में उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के पेड्रो कार्लोस एंटुन नेटो से हुआ, जिसे उन्होंने वाज़ा-अरी से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

भारतीय जूडो के लिए ऐतिहासिक दिन

राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में इससे पहले भारत कभी भी जूडो में स्वर्ण पदक नहीं जीत पाया था। शुक्रवार को पहले अस्मिता डे और फिर हर्ष सिंह ने गोल्ड जीतकर भारतीय जूडो के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया। हर्ष सिंह के स्वर्ण पदक से राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के कुल पदकों की संख्या में भी इजाफा हुआ।

इन्हें भी पढ़ें:

भारतीय मूल के अमेरिकी सर्जन ने नाक के रास्ते गोल्फ की गेंद के आकार का मस्तिष्क ट्यूमर निकाला

अंडमान निकोबार के द्वीपों तक गैस सिलेंडर पहुंचाने के लिए जहाज किराए पर लेगी इंडियन ऑयल

एप्पल ने जून तिमाही में 109.4 अरब डॉलर का रिकॉर्ड राजस्व कमाया, महंगे चिप से दबाव बढ़ा

महाराष्ट्र सरकार ने फैसले में संशोधन किया : अब मंत्रियों को भी मिलेंगे मुद्रित अखबार

मंत्रालय की कैंटीन को एफडीए का स्वच्छता प्रमाणपत्र मिलने पर अदालत ने सवाल उठाए, निष्पक्ष रवैया अपनाने को कहा


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown