Saraipali Assembly Election 2023 : कांग्रेस ने सरायपाली से महिला उम्मीदवार पर खेला दांव, चातुरी नंद ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

Ads

Saraipali Assembly Election 2023 : कांग्रेस ने सरायपाली विधानसभा से चातुरी नंद को उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेसियों और उनके समर्थकों में

  •  
  • Publish Date - October 22, 2023 / 11:26 PM IST,
    Updated On - October 22, 2023 / 11:28 PM IST

Saraipali Assembly Election 2023

सरायपाली : Saraipali Assembly Election 2023 : प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसी के साथ ही सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर रहे हैं। कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को अपनी पहली सूची जारी की थी और 18 अक्टूबर की देर रात अपनी दूसरी सूची जारी की थी। इसी के साथ ही कांग्रेस ने अपने बचे हुए सात प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करते हुए अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है।

Saraipali Assembly Election 2023 :  कांग्रेस ने सरायपाली विधानसभा से चातुरी नंद को उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेसियों और उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है। टिकट घोषणा के बाद सरायपाली के जय स्तंभ चौक पर फटाके फोड़कर नारेबाजी कर खुशी का इजहार किया, साथ ही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

यह भी पढ़ें : CG Raipur City North Seat: कांग्रेस के ‘कुलदीपक’.. विरोध और प्रदर्शन के बावजूद आलाकमान का जीता भरोसा, मिला चौथी बार मौक़ा

चौहान सेना की प्रदेश अध्यक्ष है चातुरी नंद

Saraipali Assembly Election 2023 : चातुरी नंद वर्तमान में भूकेल हाईस्कूल में शिक्षिका है और प्रदेश चौहान सेना की प्रदेश अध्यक्ष है। इसके साथ ही विगत कई वर्षों से समाजसेवा से जुड़ी हुई है। विगत कई वर्षों कांग्रेस संगठन में सरायपाली कांग्रेस विधायक किस्मत लाल नंद का विरोध किया जा रहा था। सरायपाली विधानसभा से भाजपा ने सरला कोसरिया को उम्मीदवार बनाया है। दोनों पार्टी ने महिला कार्ड खेला है। जानकारों का कहना है की इस बार का विधानसभा चुनाव सरायपाली में कांटे की टक्कर हो सकती है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

शीर्ष 5 समाचार