BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Nagariya Nikay Election 2025: पत्नी के लिए टिकट मांगने वाले नेताओं को झटका!.. PCC चीफ के इस बयान से टूट सकती है उम्मीद, जानें क्या कहा

हापौर और अध्यक्ष पदों के लिए महिलाओं को आरक्षण मिलने से राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। जहां एक ओर यह महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक …

Congress strategy for urban body elections in Chhattisgarh

Congress strategy for urban body elections in Chhattisgarh

satya prakash
Published: 08 Jan 2025 | 5:38 pmModified: 08 Jan 2025 | 5:38 pm

Congress strategy for urban body elections in Chhattisgarh: रायपुर: छत्तीसगढ़ के सभी नगर निगम, नगर पालिका परिषद् और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आरक्षण की घोषणा के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कई नेताओं की उम्मीदों को धक्का लगा है, खासकर उन क्षेत्रों में, जहां अध्यक्ष और महापौर पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। ऐसे में अब पुरुष नेता सीमित विकल्पों के कारण अपनी पत्नियों को चुनावी मैदान में उतारने की योजना बनाने लगे हैं।

Read More: Kerala Elephant Video: उत्सव के दौरान गजराज को आया गुस्सा, कई लोगों को सूंड़ में नचाकर फेंका, देखें सन्न कर देने वाला VIDEO 

महिलाओं को आरक्षण, नेताओं की रणनीति बदली

आरक्षण प्रक्रिया के तहत रायपुर सहित कोरबा और बीरगांव नगर निगमों का महापौर पद सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है। दुर्ग नगर निगम का पद पिछड़ी जाति महिला और रिसाली का अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अतिरिक्त, 18 नगरपालिका अध्यक्ष पद भी विभिन्न वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

Congress strategy for urban body elections in Chhattisgarh: इस आरक्षण के बाद कांग्रेस पार्टी के भीतर नई रणनीतियों पर चर्चा हो रही है। रायपुर में महापौर पद महिलाओं के लिए आरक्षित होने के बाद पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा और प्रमोद दुबे जैसे दिग्गज नेताओं के अपनी पत्नियों को चुनावी मैदान में उतारने की खबरें सामने आई थीं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की सख्त प्रतिक्रिया

हालांकि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास महिलाओं की कोई कमी नहीं है। महिला कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता पार्टी का मजबूत आधार हैं। उम्मीदवारों के चयन पर उन्होंने स्पष्ट किया कि परिस्थितियों के अनुसार फैसला किया जाएगा।

Read Also: MP News : बीजेपी पूर्व विधायक के घर पर IT का छापा.. जीतू पटवारी ने मोहन सरकार को लिया आड़े हाथ, लगाए ऐसे आरोप 

बदले समीकरण

Congress strategy for urban body elections in Chhattisgarh: महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए महिलाओं को आरक्षण मिलने से राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। जहां एक ओर यह महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम है, वहीं दूसरी ओर यह कई नेताओं के लिए चुनौतियां लेकर आया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विभिन्न राजनीतिक दल महिला उम्मीदवारों को लेकर कैसी रणनीति अपनाते हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Congress strategy for urban body elections in Chhattisgarh, Deepak Baij gave an important statement

शहर की खबरें

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm