नईदिल्ली। आज संपन्न हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम होंगे। एक्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 44 सीटों के साथ बहुमत मिल रहा है।
ये भी पढ़ें:पंजाब में विस्फोट से करीब 15 लोगों की मौत, 3 लोग गंभीर रुप से हुए घायल
वहीं बीजेपी को 26 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं कांग्रेस सहित अन्य दलों का खाता भी खुलता नही दिख रहा है। एक्जिट पोल के अनुसार फिर से दिल्ली में कांग्रेस को एक भी सीटें नही मिलेगी। वहीं अगर वोट शेयर की बात करें तो आप पार्टी को 52 फीसदी वोट मिल रहे हैं वहीं बीजेपी को 40 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, इसके अलावा कांग्रेस को 6.5 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें: निर्भया केस: दिल्ली कोर्ट के जज ने कहा- ‘कानून जीने की इजाजत देता ह…
बता दें कि आज शाम 5 बजे तक दिल्ली में 58 प्रतिशत मतदान हुआ है, कम मतदान होने से भी सरकार के फिर से रिपीट होने की संभावना बढ़ गई है, पिछले विधानसभा चुनाव में 67 फीसदी वोटिंग हुई थी।
ये भी पढ़ें: फिल्म देखकर जब रोने लगे बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, वीडि…
कुछ चैनलों के सर्वे और एक्जिट पोल इस प्रकार हैं….
#PollOfPolls DATA IS OUT FOR DELHI ASSEMBLY ELECTIONS:
TIMES NOW-IPSOS:
AAP: 44
BJP+: 26
CONG+: 0
OTH: 0
JAN KI BAAT:
AAP: 55
BJP+: 15
CONG+: 0
OTH: 0
INDIA NEWS NATION
AAP: 55
BJP+: 14
CONG+: 01
OTH: 0