Dhania juice side effects: क्या आप भी पीते हैं धनिया का जूस, तो हो सकता है ये नुकसान, जानें इससे शरीर पर क्या होगा असर
Dhania juice side effects: क्या आप भी पीते हैं धनिया का जूस, तो हो सकता है ये नुकसान, जानें इससे शरीर पर क्या होगा असर
Benefits of coriander juice
नई दिल्ली: Dhania juice side effects धनिया एक ऐसा मासाला है, जो दुनिया के जिसका उपयोग हर घर में किया जाता है। खाना में स्वाद बढ़ाने के लिए हर घरों पर धनिया का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। धनिया स्वाद के साथ सेहत भी देता है। लेकिन हर कोई धनिया के स्वास्थ्य लाभों के बारे में नहीं जानता। आपको बता दें कि धनिया हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभ दायक होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, और विटामिन के, पत्तियों में फोलेट, पोटैशियम, और मैंगनीज़ आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कॉपर, ज़िंक, सेलेनियम कार्बोहाइड्रेट, फैट, डाइटरी फ़ाइबर पाया जाता है।
Dhania juice side effects कई लोग धनिया का जूस भी पीते हैं। यह आंख, बाल, स्किन से लेकर पेट तक का भी ख्याल रखता है। लेकिन दूसरी ओर इसका नुकसान भी होता है। आइए जानते हैं धनिया में होने वाले नुकसान के बारे में।
Read More: Indore News : हिन्द रक्षक संगठन की मस्जिद पर लगे पोस्टर को लेकर आपत्ति, प्रशासन ने हटवाया
धनिया जूस पीने के नुकसान
धनिया हमारे स्वास्थ्य कि लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से हमारे शरीर का बेहद ही ख्याल रखता है, लेकिन इसका अधिक सेवन करने से नुकसान भी होता है। धनिया का अधिक सेवन करने से त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती है। साथ ही सांस लेने में भी समस्या हो सकती है। इसके अलावा आपको पेटी की भी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं, हर दिन धनिया जूस पीने से किडनी फंक्शन पर असर पड़ सकता है। यह मूत्रवर्धक होता है। इसका ज्यादा सेवन से हार्ट अटैक भी आ सकता है, क्योंकि इसमें पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है।
इसके ज्यादा सेवन पेट में जलन, उल्टी, दर्द, सूजन, चक्कर की समस्या हो सकती है। वहीं, जिन लोगों को लीवर की दिक्कत होती है उन्हें भी इसका जूस पीने से बचना चाहिए।
धनिया के जूस के फायदे
- धनिया के जूस से कई फायदे होते हैं। धनिया में कैल्शियम होता है,जिसे पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। हालांकि, इसका अधिक सेवन करने से कई नुकसान भी होते हैं।
- धनिया का जूस पीने से तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है।धनिया का जूस आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
- धनिया का जूस त्वचा की जलन को कम करता है।
- यह पाचन के लिए फायदेमंद होता है।
- धनिया किडनी के स्वास्थ्य को अच्छा करता है और ये इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।
- धनिया का जूस वजन घटाने में भी मदद करता है।
- धनिया त्वचा की सुंदरता बढ़ाता है और मुंहासों से राहत दिलाता है।

Facebook


