Bhanupratappur News: मनरेगा में काम कर रहे थे मजदूर, आसमान से आई मौत, एक झटके में खत्म हो गई इतनी जिंदगियां, 5 लोगों का इलाज जारी
Bhanupratappur News: आकाशीय बिजली गिरने से मनरेगा में काम कर रहे 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 5 मजदूर घायल हो गए।
Bhanupratappur News/Image Credit: AI
- आकाशीय बिजली गिरने से मनरेगा में काम कर रहे 3 मजदूरों की मौके पर हुई मौत।
- इस घटना में 5 मजदूर घायल हो गए।
- सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Bhanupratappur News: भानुप्रतापपुर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कलगांव में आकाशीय बिजली गिरने से मनरेगा में काम कर रहे 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 5 मजदूर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। (Bhanupratappur News) जानकारी के अनुसार, गांव में मनरेगा योजना के तहत चल रहे तालाब निर्माण कार्य में लगभग 50 मजदूर लगे हुए थे।
अचानक बदला मौसम का मिजाज
Bhanupratappur News: इस दौरान अचानक मौसम में बदलाव हुआ और बारिश होने लगी। मजूदरों ने पानी से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े उपसरपंच धनराज पटेल के साथ दो अन्य मजदूर की मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे में पांच मजदूर घायल हो गए, जिनमें 3 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। (Bhanupratappur News) घायल मजदूरों को उपचार के लिए अंतागढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने पूरे जिले के लोगो को झकझोर दिया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- CG New academic session 2026-27: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब गूंजेंगे राष्ट्रगान, राज्यगीत और भोजन मंत्र, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, नए शिक्षा सत्र 2026-27 से लागू होगी कई शानदार व्यवस्थाएं
- Sejal Pawar Comedian Pranit More : स्टैंड-अप कॉमेडियन के शो में मर्यादा भूल गई होने वाली डॉक्टर, केईएम अस्पताल के डीन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बनाई स्पेशल कमेटी
- Uddhav Thackeray Meeting News: पूर्व सीएम ने बुलाई सांसदों की इमरजेंसी मीटिंग, क्या बंगाल के बाद महाराष्ट्र में भी होने वाला है खेला?

Facebook


