EOW की बड़ी कार्रवाई, IDA के तत्कालीन EE विमल गंगवाल की 100 करोड़ की सं​पत्ति कुर्क

EOW इंदौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए IDA के तत्कालीन EE विमल गंगवाल की संपत्ति कुर्क कर ली है।

EOW की बड़ी कार्रवाई, IDA के तत्कालीन EE विमल गंगवाल की 100 करोड़ की सं​पत्ति कुर्क
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: September 8, 2021 7:13 pm IST

इंदौर। EOW इंदौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए IDA के तत्कालीन EE विमल गंगवाल की संपत्ति कुर्क कर ली है। इंदौर में 18 स्थानों पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। वर्तमान मार्केट वेल्यू के अनुसार करीब 100 करोड़ से भी अधिक की संपत्ति कुर्क की गई है।

ये भी पढें: Gold Price Today: सोने के दाम में गिरावट जारी, 10 हजार रुपये से ज्‍यादा हुआ सस्‍ता.. देखें नए भाव

तत्कालीन EE विमल गंगवाल पर यह कार्रवाई 2010 में हुई आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई है, संपत्तियों में शहर के पोर्श इलाकों में 8 दुकानें और बसंत विहार और स्नेहलता गंज में 2 बंगले, कृषि भूमि शामिल है।

ये भी पढें: पाक के अंतरिम कोच सकलैन ने कहा, टीम के प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी लूंगा


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com