Free Bus Tarvel on Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त में यात्रा.. राज्य के भाजपा सरकार का ऐलान, एक नहीं, दो दिनों तक कर सकेंगे सफर

Ads

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं और लड़कियों को साधारण रोडवेज बसों में 48 घंटे मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है।

  •  
  • Publish Date - August 20, 2026 / 07:17 PM IST,
    Updated On - August 20, 2026 / 07:34 PM IST

Free Bus Tarvel on Raksha Bandhan in rajasthan and uttarakhand

HIGHLIGHTS
  • महिलाओं को 48 घंटे मुफ्त बस यात्रा
  • 28 और 29 अगस्त को मिलेगी सुविधा
  • AC और वोल्वो बसों पर लागू नहीं

जयपुर: रक्षाबंधन के मौके पर राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रदेश की महिलाओं और लड़कियों को बड़ी सौगात दी है। (Free Bus Tarvel on Raksha Bandhan) सरकार ने राजस्थान रोडवेज की साधारण बसों में दो दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। सरकार का मानना है कि, इस फैसले से लाखों महिलाएं और लड़कियां अपने भाइयों के घर जाकर राखी बांध सकेंगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

28 और 29 अगस्त को फ्री यात्रा

परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के आदेश के अनुसार महिलाओं और लड़कियों को 28 और 29 अगस्त 2026 को राजस्थान की सीमा के भीतर रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस योजना को लागू करने के लिए वित्त विभाग से आवश्यक मंजूरी भी ले ली गई है। हालांकि, यह सुविधा केवल दो तारीखों तक सीमित नहीं रहेगी। आदेश के मुताबिक मुफ्त यात्रा की सुविधा 27 अगस्त रात 12 बजे से 29 अगस्त रात 11:59 बजे तक यानी कुल 48 घंटे प्रभावी रहेगी।

AC और वोल्वो बसों में नहीं मिलेगी सुविधा

सरकार ने स्पष्ट किया है कि मुफ्त यात्रा की सुविधा AC और Volvo बसों में लागू नहीं होगी। इन बसों में सफर करने वाली महिलाओं को सामान्य रूप से किराया देना होगा। (Free Bus Tarvel on Raksha Bandhan) इसके अलावा ऑल इंडिया परमिट के तहत चलने वाली बसों पर भी यह सुविधा लागू नहीं होगी। मुफ्त यात्रा का लाभ रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में राजस्थान की भौगोलिक सीमा के भीतर ही मिलेगा।

महिलाओं को मिलेगा जीरो-फेयर टिकट

महिलाओं और लड़कियों की सुविधा के लिए इन दो दिनों की यात्रा के दौरान रोडवेज कंडक्टरों को जीरो-फेयर टिकट जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों के लिए एडवांस रिजर्वेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे वे पहले से सीट बुक कर सकें।.

उत्तराखंड में भी मुफ्त यात्रा की सौगात

रक्षाबंधन को लेकर उत्तराखंड की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने भी राजस्थान की तेज पर महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। राज्य में महिलाएं 28 और 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड परिवहन निगम (UTC) की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सरकार ने यात्रा के किराए में 100 प्रतिशत छूट देने का फैसला किया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

दो दिन नहीं देना होगा किराया

उत्तराखंड सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक रक्षाबंधन के मौके पर 28 और 29 अगस्त को राज्यभर में UTC की बसों से सफर करने वाली महिलाओं से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। (Free Bus Tarvel on Raksha Bandhan) सरकार के इस फैसले से उन महिलाओं को खास राहत मिलेगी, जो रक्षाबंधन पर अपने मायके या परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने के लिए यात्रा करती हैं। मुफ्त बस सेवा से उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन के साथ आर्थिक राहत भी मिलेगी।

सरकार उठाएगी मुफ्त यात्रा का पूरा खर्च

अपर सचिव, उत्तराखंड शासन रीना जोशी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराने से उत्तराखंड परिवहन निगम पर आने वाले खर्च की भरपाई राज्य सरकार करेगी। परिवहन विभाग ने निगम को सरकार के आदेश के अनुसार सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का कहना है कि रक्षाबंधन पर यह पहल महिलाओं की सुविधा, सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इन्हें भी पढ़ें:

ट्रंप का दावा: अमेरिका और कनाडा के बीच अंतिम समय में समझौता, कनाडाई आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क टला

उप्र: पत्नी और बेटे की हत्या के जुर्म में व्यक्ति को आजीवन कारावास

ट्रंप के आदेश के बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेनाओं ने सैन्य अभ्यास की अवधि घटाई

भारत ने बातचीत के जरिए फलस्तीन मुद्दे के ‘द्विराष्ट्र समाधान’ को अपना समर्थन दोहराया: सचिव रंगनाथन

सिरिंज में दवा भरने का वीडियो प्रसारित होने के बाद अस्पताल के गार्ड, नर्स की सेवाएं समाप्त

Q1. रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा कब मिलेगी?

Ans: राजस्थान में महिलाओं को 27 अगस्त रात से 29 अगस्त तक मुफ्त यात्रा मिलेगी।

Q2. किन बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा होगी?

Ans: रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में राजस्थान सीमा के भीतर सुविधा मिलेगी।

Q3. क्या AC और वोल्वो बसों में मुफ्त यात्रा मिलेगी?

Ans: नहीं, AC और वोल्वो बसों में महिलाओं को सामान्य किराया देना होगा।