High Court Vacancy 2026 MP: स्नातक पास युवाओं के लिए हाईकोर्ट में निकली 1100 से अधिक पदों पर भर्ती, शुरू हो चुकी है आवेदन की प्रक्रिया, दो से अधिक बच्चे वाले नहीं कर सकेंगे अप्लाई

Ads

High Court Vacancy 2026 MP: स्नातक पास युवाओं के लिए हाईकोर्ट में निकली 1100 से अधिक पदों पर भर्ती, शुरू हो चुकी है आवेदन की प्रक्रिया, दो से अधिक बच्चे वाले नहीं कर सकेंगे अप्लाई

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 03:25 PM IST,
    Updated On - August 18, 2026 / 03:27 PM IST

High Court Vacancy 2026 MP: स्नातक पास युवाओं के लिए हाईकोर्ट में निकली 1100 से अधिक पदों पर भर्ती, शुरू हो चुकी है आवेदन की प्रक्रिया, दो से अधिक बच्चे वाले नहीं कर सकेंगे अप्लाई / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • ध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने असिस्टेंट ग्रेड-3 के 1174 पदों पर भर्ती
  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू
  • दो से अधिक जीवित संतान वाले अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे

भोपाल: High Court Vacancy 2026 MP सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। दरअसल मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सहायक ग्रेड 3 की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बताया जा रहा है कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिला न्यायालयों और उच्च न्यायालय में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। रिक्त पदों पर आवेदन की प्रक्रिया कल यानि 17अगस्त से शुरू हो चुकी है। तो चलिए जानते हैं पूरी डिटेल

हाईकोर्ट में 1100 से अधिक पदों पर भर्ती (High Court Vacancy 2026 MP)

High Court Vacancy 2026 MP हाईकोर्ट की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती कुल 1174 पदों पर होनी है। रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास होने के बाद साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 1 वर्ष का कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा जैसे DCA/PGDCA या समकक्ष पास होना चाहिए। बता दें कि रिक्त पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 16 सितंबर 2026 तय की गई है। भर्ती नियमों में सबसे अहम बात ये है कि दो से अधिक बच्चे वाले अभ्य​र्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे।

रिक्त पदों का विवरण

पदनाम: असिस्टेंट ग्रेड-3
रिक्त पदों की संख्या: 1174

कुल रिक्तियों की वर्गवार संख्या एवं आरक्षण का प्रतिशत

क्र. श्रेणी आरक्षण पदों की संख्या
1 UR 27% 314
1 UR (महिला) 13% 153
2 SC 16% 181
3 ST 20% 236
4 OBC 27% 325
4 OBC 14% 172
4 OBC (महिला) 13% 153
5 EWS 10% 118

रिक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • ग्रेजुएशन की डिग्री: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है।
  • कंप्यूटर डिप्लोमा: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 1 वर्ष का कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा जैसे DCA/PGDCA या समकक्ष पास होना चाहिए।
  • टाइपिंग दक्षता: हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग में अच्छी गति और दक्षता होनी चाहिए। मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित CPT/CPCT या टाइपिंग सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।

Advertisement AG-III District Court-2026 by dilliwar.deepak

कैसे करें आवेदन?

  • उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ओर से अधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाना होगा
  • यहां रिक्रूटमेंट-रिजल्ट सेक्शन में असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती का लिंक चुने
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी दर्ज करें
  • अब आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें और निर्धारित फीस का पेमेंट करके फॉर्म सबमिट कर दें
  • आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म और फीस रशीद को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें

इन्हें भी पढ़ें:-

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती में कितने पद हैं?

MP High Court Assistant Grade-3 Recruitment 2026 के तहत कुल 1174 पदों पर भर्ती की जाएगी।

MP हाईकोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती के लिए आवेदन कब तक कर सकते हैं?

अभ्यर्थी 17 अगस्त 2026 से 16 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। इसके साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 1 वर्षीय कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा जैसे DCA, PGDCA या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

MP हाईकोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती में कितने पद किस वर्ग के लिए हैं?

कुल 1174 पदों में 314 पद सामान्य वर्ग, 181 SC, 236 ST, 325 OBC और 118 EWS वर्ग के लिए निर्धारित हैं।

क्या दो से अधिक बच्चों वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं?

भर्ती नियमों के अनुसार दो से अधिक जीवित संतान वाले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।