केरल कांग्रेस अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने दावा किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे। रामचंद्रन ने बताया कि इस संबंध में 1 माह तक बातचीत हुई, जिसके बाद वह (राहुल गांधी) माने। बिहार में एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक भाजपा ने शाहनवाज हुसैन का टिकट काट दिया है और गिरिराज सिंह को बेगूसराय से अपना उम्मीदवार बनाया है। खगड़िया सीट पर अभी तक उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। बता दें कि सीट बंटवारे के तहत यह सीट लोजपा के खाते में गई है।