CG Budget For Tourism: छत्तीसगढ़ में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इन पर विशेष फोकस, इतनी राशि का किया प्रावधान
CG Budget For Tourism: छत्तीसगढ़ में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इन पर विशेष फोकस, इतनी राशि का किया प्रावधान

CG Budget For Tourism| Photo Credit: IBC24
- टूरिज्म के लिए होम स्टे पॉलिसी, बस्तर और सरगुजा विशेष फोकस
- छत्तीसगढ़ में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 5 करोड़ का प्रावधान
CG Budget For Tourism: रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने अपना दूसरा बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लाल ब्रीफकेस से सौंगातों का पिटारा खोल दिया है। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। वित्त मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे पॉलिसी, बस्तर और सरगुजा पर विशेष फोकस है। इसके लिए 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
Read More: CG Budget 2025: प्रदेश में होगा वीर नारायण सिंह आदिवासी संग्राहालय का निर्माण, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट में किया ऐलान
वित्त मंत्री ने बताया कि, मुख्यमंत्री मोबाइल टॉवर योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के माध्यम से मोबाइल कनेक्टिविटी को बढ़ाने का काम होगा। न्यायालय में कंप्यूटरीकरण होगा। आबकारी विभाग में सेंट्रलाइज्ड कमांड सेंटर होगा। वहीं, अब जिलों के जीडीपी की गणना होगी। वित्त मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तीसरा इंजन भी मिल गया है। प्रदेश की जीडीपी 21 हजार करोड़ से 5 लाख करोड़ तक पहुंच गई है। छत्तीसगढ़ का प्रति व्यक्ति आय 10 हजार से डेढ़ लाख हो गया है।
Read More: CG Budget For Ram Mandir Darshan Yojana: रामलला दर्शन के लिए बजट में विशेष प्रावधान, वित्त मंत्री ने दी अहम जानकारी
हम हमारा राज्य रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं। आज हमारे राज्य के औसत लोगों की आयु 24 वर्ष ही है, जो देश के औसत आयु 28 वर्ष से कम है। इन 25 सालों में 15 साल अध्यक्ष महोदय आपके नेतृत्व में राज्य ने प्रगति की अब विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए काम कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि, रायपुर एयरपोर्ट में प्रतिदिन 6 फ्लाइट से बढ़कर 76 फ्लाइट हो गई है। रायपुर इकलौता शहर है, जहां सभी केंद्रीय शैक्षणिक संस्थान है। छत्तीसगढ़ में मेडिकल कॉलेज की संख्या 14 हो गई है। डिजिटल नवाचर को बढ़ावा देने सीएम सुशासन फेलोशिप आरंभ किया जाएगा। इसके लिए 10 करोड़ का प्रावधान है।
Read More: New Nursing College in CG: प्रदेश में खुलेंगे 20 नए नर्सिंग कॉलेज, इन 6 जिलों को फिजियोथैरेपी महाविद्यालय की सौगात, बजट में वित्त मंत्री चौधरी ने किया ऐलान
CG Budget For Tourism: बता दें कि इस बार ‘GATI’ थीम पर बजट पेश किय़ा जा रहा हैं। गति मतलब G का अर्थ गुड गवर्नेंस, A अर्थ एक्सलेरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, T का अर्थ टेक्नोलॉजी और I का मतलब इंडस्ट्रियल ग्रोथ से है। इसके पहले GYAN थीम पर बजट पेश हुआ था। वित्त मंत्री ने अपने बडजट भाषण में कहा कि, कोई जो पूछे शौर्य का पर्याय तो तुम गुंडाधुर की तलवार लिख देना। कोई पूछे समानता का पर्याय तो तुम गुरु घासीदास महान लिख देना। कोई जो पूछे राम-राम का पर्याय तो छत्तीसगढ़ी में जय जोहर लिख देना। अगर कोई जो पूछे चारों धाम का पर्याय तो तुम मेरे छत्तीसगढ़ का नाम लिख देना।
https://youtu.be/B6asQ63OSh4
Web Title: CG Budget For Tourism
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm