#IBC24MindSummit :’शिक्षक दिवस के दिन जशपुर ​की शिक्षिका के साथ रेप हुआ…अपराधियों को खुद सरकार संरक्षण दे रही है’ अरुण साव का गंभीर आरोप

Ads

#IBC24MindSummit : प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के बारे में सवाल उठाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, शिक्षक दिवस के दिन

  •  
  • Publish Date - September 30, 2023 / 11:26 AM IST,
    Updated On - September 30, 2023 / 11:26 AM IST

#IBC24MindSummit

रायपुर : #IBC24MindSummit : छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के नंबर वन और सबसे लोकप्रिय न्यूज चैनल IBC24 ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी और सहभागिता निभाते हुए 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवधि में IBC24 चैनल ने कभी भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को नहीं भूला और हमेशा जनता के हित में अपनी आवाज बुलंद करता रहा। IBC24 चैनल ने अपने तमाम प्रोत्साहन कार्यक्रमों के अलावा जनता के मुद्दों से जुड़े सवालों को जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाता रहा है और जनता की आवाज बनकर हमेशा खड़ा रहा।

यह भी पढ़ें : #IBC24MindSummit: क्या यहां भी सांसदों को चुनावी मैदान में उतारने वाली है भाजपा? उम्मीदवारों की सूची को लेकर अरुण साव ने IBC24 पर किया खुलासा… 

#IBC24MindSummit : IBC24 न्यूज अपनी 15वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक बार ​​फिर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए प्रदेश के तमाम बड़े जनप्रतिनिधियों से आपको रूबरू कराने जा रहा है। आज यानि 30 सितंबर 2023 दिन शनिवार को IBC24 द्वारा ‘mind summit’ के नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में किया जा रहा है। यह कार्य्रकम शुरू हो चुका है।

IBC24 Mind Summit कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव शामिल हुए। इस दौरान अरुण साव ने कांग्रेस सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के बारे में सवाल उठाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, शिक्षक दिवस के दिन जशपुर ​की शिक्षिका के साथ रेप हुआ। कांग्रेस सरकार खुद ही आरोपियों को संरक्षण दे रही है। प्रदेश में कई बड़े और गंभीर अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

यह भी पढ़ें : #IBC24MindSummit: कांग्रेस के 75 पार के दावे पर क्या कहेंगे आप? अरुण साव ने कह दी बड़ी बात 

IBC24 Mind Summit का सीधा प्रसारण और वीडियोज आप IBC24 न्यूज चैनल और IBC24 न्यूज के तमाम मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे ibc24.in बेवसाइट, IBC24 यूट्यूब चैनल, खबर बेबाक यूट्यूब चैनल, ट्वीटर और फेसबुक आदि पर देख सकते हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp