Valentines Day 2023
Never do these 6 mistakes while proposing: वैलेंटाइन डे को प्यार का सबसे बड़ा त्योहार मानने वाले इस दिन अपने इस दिन किसी लड़के या लड़की को प्रपोज करने का सबसे खूबसूरत दिन मानते हैं। वैलेंटाइन डे के दिनप्यार का इजहार कर वो इसे जिंदगी का सबसे खुशनुमा लम्हा बनाना चाहते हैं। लेकिन आप जिसे दिल से चाहते हैं, उसके सामने वैलेंटाइन डे पर प्यार का इजहार या शादी का प्रस्ताव देते वक्त छोटी सी भूल आपके लिए ताउम्र भारी पड़ सकती है।
यह भी पढ़े :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन्हे बताया अपना ‘भगवान’, कहा उनकी ही वजह से आज खड़ी हूँ आप सबके सामने
Valentine’s Day पर इन गलतियों से बचे
बड़ा सरप्राइज का दांव न खेलें
आप जिस लड़की या लड़की को चाहते हैं, क्या आप उसके साथ लंबे वक्त से घूमते फिरते या साथ रहते हैं। क्या वो आपके साथ सहज रहता है या रहती है. क्या पहले कभी आपने उसे ऐसा कोई संकेत दिया है कि आप दोनों का रिश्ता दोस्ती से आगे का है. इसे आप प्यार और फिर शादी में बदलना चाहते हैं ।अगर इन सवालों का जवाब नहीं है तो संभल जाएं. स्कूल-कॉलेज, ऑफिस या ऐसी किसी जगह साथ रहने वाले लड़के या लड़की को अचानक वैलेंटाइन डे के दिन सरप्राइज (Valentines Day surpriese) कर प्यार का इजहार उल्टा पड़ सकता है. अगर उसके दिन में वैसी भावनाएं नहीं हैं तो यह जिंदगी न भूलने वाला सबक बन सकता है ।
लंबा चौड़ा लेक्चर नहीं
अगर आप इस दिन किसी के सामने अपने जज्बातों का इजहार कर प्यार जताना चाहते हैं तो खुद को काबू में रखते हुए कम लफ्जों में अपनी बात कहें। लंबा चौड़ा लेक्चर न दें. पुरानी बातों खासकर कड़वाहट भरे पलों को तो बिल्कुल न याद करें. कम शब्दों में और सहजता से अपनी बात कहें।
बड़ा उपहार देने से बचें
अक्सर लोग प्यार का इजहार करने के पहले उस लड़की को बहुत कीमती तोहफा देते हैं. तोहफा कबूल होने के बाद वो अपने दिल की बात कहते हैं, लेकिन यह तरीका भी सही नहीं है. लड़की को ऐसा लग सकता है कि आप महंगा गिफ्ट देकर उसे भावनात्मक तरीके से दबाव डालने की कोशिश कर रहे हैं कि वो अपने लव प्रपोजल को स्वीकार कर ले। लेकिन यह तरीका बनती बात को बिगाड़ सकता है।
वैलेंटाइन डे पर राह चलते प्रपोज न करें
वैलेंटाइन डे पर आप लड़की या लड़के को किसी होटल रेस्तरां बार क्लब में बुलाकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं तो ठीक है, ऐसे में उसके मन में यह तो होगा कि ऐसे मौके पर अगर कोई बाहर बुला रहा है तो उसके दिल में कोई बात हो सकती है. लेकिन अचानक ही उसके घर पहुंचना, स्कूल-कॉलेज या रास्ते में उसे कहीं रोककर वैलेंटाइन कार्ड या गिफ्ट (Valentines Day Gift ) देकर प्यार का इजहार कतई न करें ।
बात मानने का दबाव न डालें
Never do these 6 mistakes while proposing: अगर आप किसी को वैलेन्टाइन डे के दिन प्रपोज करते भी हैं और वो सोचने को कुछ वक्त मांगता या मांगती हैं तो जज्बाती और जिद्दी कतई न हो जाएं. उसकी भावनाओं का सम्मान करते हुए खुले दिल से उसकी राय का सम्मान करें। तुरंत ही फैसला लेने का दबाव बनाना उल्टा पड़ सकता है. यह गलत इंप्रेशन डालता है ।