नक्सलियों की दहशत इतनी थी कि इन बूथों में वोट डालने ही नहीं आए मतदाता, दिनभर इंतजार करते रहे अधिकारी

नक्सलियों की दहशत इतनी थी कि इन बूथों में वोट डालने ही नहीं आए मतदाता, दिनभर इंतजार करते रहे अधिकारी

नक्सलियों की दहशत इतनी थी कि इन बूथों में वोट डालने ही नहीं आए मतदाता, दिनभर इंतजार करते रहे अधिकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: April 11, 2019 12:38 pm IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के लिए बस्तर के वनांचल क्षेत्र में नक्सली घटना के बावजूद दोपहर तीन बजे तक 30 प्रतिशत से अधिक मतदान हुए थे। वहीं, ओडिशा के 6 मतदान केंद्रों में नक्सलियों की दहशत में एक भी मतदाता वोटिंग के लिए नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि सुबह से निर्वाचन दल के अधिकारी बूथ केंद्रों में पहुच गए थे, लेकिन नक्सलियों की धमकी के चलते एक भी ग्रामीण वोटिंग के लिए नहीं आए।

Read More: चुनाव करा कर लौट रहे मतदान दल पर हमला, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया

दूसरी ओर बस्तर के दंतेव़ाड़ा इलाके में भी मतदान के लिए लोगों में उत्साह देखा गया है। जबकि दो दिन पहले हुए नक्सली घटना में दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई थी और 4 जवान शहीद हो गए थे। मंडावी के परिजनों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

Read More: ई-टेंडरिंग मामले में आईटी कंपनी के 3 अधिकारियों की गिरफ्तारी, EOW की टीम कर रही पूछताछ

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के आगाज के साथ ही इलाके के नक्सलियों ने चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया था। साथ ही उन्होंने चुनाव को प्रभावित करने और लोगों के दिलों में दहशत पैदा करने के ​लिए कई घटनाओं को अंजाम दिया और पर्चे फेंककर फरमान भी जारी किया।

<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/iORwW1DlXzs” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"