IND vs SL Test Series 2026: 9 साल बाद टीम इंडिया इस पड़ोसी देश में खेलेगी टेस्ट क्रिकेट.. 15 अगस्त से होगा पहला मुकाबला, WTC के लिहाज से सीरीज जितना बेहद जरूरी

Ads

INDA vs Sri Lanka Test Series 2026 Full Schedule: भारत 15 अगस्त से श्रीलंका में दो टेस्ट खेलेगा, नौ साल बाद होगी भिड़ंत, WTC अंकतालिका के लिहाज से अहम सीरीज।

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 11:35 PM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 11:35 PM IST

INDA vs Sri Lanka Test Series 2026 Full Schedule || Image- ESPN Cricket File

HIGHLIGHTS
  • 15 अगस्त से शुरू होगी भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज।
  • नौ साल बाद श्रीलंका में टेस्ट मुकाबले।
  • WTC फाइनल की दौड़ में अहम सीरीज।

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अगस्त में श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। (IND vs SL Test Series 2026 Full Schedule) यह दोनों मुकाबला आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगा। भारत के लिए यह इस साल की दूसरी टेस्ट सीरीज होगी। इससे पहले टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच पारी और 300 रन के बड़े अंतर से जीता था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पहला टेस्ट 15 अगस्त तो दूसरा 23 से

भारत लगभग 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगा। इससे पहले वर्ष 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को उसकी सरजमीं पर 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। इस बार पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर होगा। दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होंगे।

15 अगस्त पर खेले है कुल 5 मुकाबले

इस दौरे की खास बात यह भी है कि भारतीय टीम 15 अगस्त, यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन मैदान पर उतरेगी। अब तक भारत ने स्वतंत्रता दिवस पर कुल पांच टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें सिर्फ एक मुकाबला जीता है। एक मैच बेनतीजा रहा, जबकि तीन में हार का सामना करना पड़ा। (IND vs SL Test Series 2026 Full Schedule) 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ पहला स्वतंत्रता दिवस टेस्ट ड्रॉ रहा था। इसके बाद 2001 और 2015 में श्रीलंका तथा 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत को हार मिली। स्वतंत्रता दिवस पर टीम इंडिया की एकमात्र जीत 2021 में लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली की कप्तानी में आई थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

WTC के लिहाज से जीत काफी अहम

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में भारतीय टीम फिलहाल पांचवें स्थान पर है। टीम ने अब तक नौ मैचों में चार जीत दर्ज की हैं और उसका अंक प्रतिशत 48.15 है। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम के लिए बेहद अहम होगी। यदि भारत दोनों मुकाबले जीतता है, तो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में उसकी स्थिति काफी मजबूत हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

बेंगलुरु खदान हादसा: सम्राट ने बिहार के सात प्रवासी श्रमिकों की मौत पर शोक जताया

‘टीबी मुक्त बिहार’ के तहत 14 अगस्त तक एक करोड़ लोगों की जांच पूरी करें : मुख्य सचिव

शक्तिशाली माइक्रोफोन से रिकॉर्ड से बाहर की बातें भी हो सकती हैं ‘रिकॉर्ड’: केरल विधानसभा अध्यक्ष

गोवा में मानव तस्करी रोधी अभियान के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार, महिला मुक्त कराई गई

दिल्ली के रोहिणी में 54 एकड़ से अधिक भूमि पर मनोरंजन पार्क बनाने की डीडीए की योजना

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज कब शुरू होगी?

उत्तर: दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से श्रीलंका के गॉल में शुरू होगी।

यह सीरीज किस टूर्नामेंट का हिस्सा है?

उत्तर: यह आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है।

भारत ने श्रीलंका में पिछली टेस्ट सीरीज कब खेली थी?

उत्तर: भारत ने वर्ष 2017 में श्रीलंका दौरे पर 3-0 से टेस्ट सीरीज जीती थी।