India Pakistan War Alert: भारत-पाक तनाव के बीच घर में रहने की अपील, आज से सब कुछ रहेगा बंद
भारत-पाक तनाव के बीच घर में रहने की अपील..India Pakistan War Alert: Stay at home, everything will remain closed” Amid Indo-Pak tension

India Pakistan War Alert | Image Source | IBC24
जैसलमेर: India Pakistan War Alert: भारत और पाकिस्तान के बीच छिड़ी जंग का असर अब सीमा से सटे राजस्थान में साफ दिखने लगा है। पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमलों ने राज्य के कई इलाकों में चिंता बढ़ा दी है। जैसलमेर, पोखरण और बाड़मेर में संदिग्ध विस्फोटों और मिसाइल के मलबे की पुष्टि हो चुकी है।
India Pakistan War Alert: जैसलमेर में हालात इतने तनावपूर्ण हैं कि प्रशासन की ओर से लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। घोषणा में कहा गया की मौजूदा हालात को देखते हुए सभी से घर पर रहने की अपेक्षा की जाती है। सभी दुकानें, बाजार और वाहन पूरी तरह बंद रहेंगे।
#WATCH राजस्थान: जैसलमेर में लोगों से घरों में रहने की अपील करते हुए घोषणाएं की जा रही हैं।
"...सब कुछ बंद रहेगा। मौजूदा हालात को देखते हुए सभी से घर पर रहने की अपेक्षा की जाती है और वाहनों का आवागमन बंद रहेगा..." pic.twitter.com/1dHcQ0k6WP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025
India Pakistan War Alert: इधर बाड़मेर पुलिस ने जमीन पर गिरे मिसाइल जैसे मलबे को जब्त किया है। वहीं पोखरण में भी ऐसे ही धातु के टुकड़े बरामद किए गए हैं जिनकी जांच की जा रही है कि वे पाकिस्तान द्वारा दागे गए हथियारों के हिस्से हैं या नहीं।
#WATCH राजस्थान: बाड़मेर में पुलिस ने मिसाइल का मलबा बरामद किया।
जैसलमेर और पोखरण से भी इसी तरह के टुकड़े और मलबा बरामद किया गया है। pic.twitter.com/wUjh7911ZE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025
India Pakistan War Alert: तनावपूर्ण हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है जिसमें राज्य की सुरक्षा तैयारियों और केंद्र से समन्वय पर चर्चा की गई। सीएम कार्यालय ने बताया कि सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी जारी है।
#WATCH जयपुर (राजस्थान): राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। pic.twitter.com/RvucYeTcok
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ड्रोन हमलों और संदिग्ध विस्फोटों की घटनाएं जैसलमेर, बाड़मेर और पोखरण जैसे सीमावर्ती इलाकों में सामने आई हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: India Pakistan War Alert: Stay at home, everything will remain closed
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am