Shri Charani ICC T-20 Ranking || Image- ESPN Cricket File
दुबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा स्पिनर श्री चरणी को महिला टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन का बड़ा इनाम मिला है। (India spin bowler sree charani became the no 1 T20I bowler) ICC की ताजा महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में श्री चरणी दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज बन गई हैं। 21 वर्षीय लेफ्ट हैंडेड स्पिनर ने इंग्लैंड कीलिनसे स्मिथ को पीछे छोड़ते हुए पहली बार यह उपलब्धि हासिल की है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
श्री चरणी मौजूदा महिला टी20 विश्व कप में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने तीन मैचों में 10 विकेट हासिल किए हैं। लीड्स में नीदरलैंड्स के खिलाफ चार विकेट लेने के बाद उन्होंने मैनचेस्टर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी तीन विकेट झटके। इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर वह रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गईं।
श्री चरणी ने करीब एक साल पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। कम समय में नंबर-1 टी20 गेंदबाज बनना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। (India spin bowler sree charani became the no 1 T20I bowler) इंग्लैंड की चार्ली डीन अब दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि लिन्से स्मिथ तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं। पूर्व नंबर-1 गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन चार स्थान की छलांग लगाकर चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं।
महिला टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वोल पहले स्थान पर बनी हुई हैं। उनकी टीम की साथी बेथ मूनी दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। भारत की शैफाली वर्मा एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गई हैं, जबकि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भी एक स्थान के सुधार के साथ शीर्ष-10 में शामिल हो गई हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
महिला टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में वेस्टइंडीज की कप्तान हेले मैथ्यूज पहले स्थान पर कायम हैं। न्यूजीलैंड की मेली केर दूसरे नंबर पर हैं। (India spin bowler sree charani became the no 1 T20I bowler) दक्षिण अफ्रीका की मारिजैन कप्प भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद पांच स्थान की छलांग लगाकर नौवें नंबर पर पहुंच गई हैं।
Another change at the top of the rankings for T20I bowlers following a strong start to the #T20WorldCup 💥https://t.co/DnIQiTQLPq
— ICC (@ICC) June 23, 2026
पेंटागन ने ईरान युद्ध में हुए खर्च की भरपाई के लिए संसद से 80 अरब डॉलर मांगे
पंजाब की जेल से फरार कुख्यात अपराधी सत्तू मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
अमेरिका: अलास्का में तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के चार सदस्य घायल
रायगड़ा मामला: राज्य महिला आयोग ने पीड़िता से बात की, डीजीपी से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई
आरटीआई नियमों में संशोधन वापस नहीं लिए गए, तो अनशन करूंगा : अन्ना हजारे