Indian Womens Won Asia Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास.. 8वीं बार एशिया कप पर जमाया कब्जा, श्रीलंका को इतने रनों से रौंदा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 183/5 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 68 और स्मृति मंधाना ने 59 रन की शानदार पारियां खेलीं। जवाब में श्रीलंका की टीम 111 रन पर सिमट गई। श्री चरानी ने चार और दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए।

Indian Womens Won Asia Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास.. 8वीं बार एशिया कप पर जमाया कब्जा, श्रीलंका को इतने रनों से रौंदा
Modified Date: September 13, 2026 / 11:51 pm IST
Published Date: September 13, 2026 11:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भारत ने आठवीं बार जीता महिला एशिया कप
  • श्रीलंका को 72 रन से हराया
  • शेफाली-मंधाना ने जड़े शानदार अर्धशतक

Indian Womens Won Asia Cup 2026: दुबई: महिला क्रिकेट एशिया कप के फ़ाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की टीम को 72 रनों से रौंद दिया है। भारत की तरफ़ से पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्मृति मंधाना और शेफ़ाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाज़ी की और श्रीलंका के सामने 184 रनों का लक्ष्य रखा। स्मृति ने अपनी पारी में 39 गेंदों पर 68 जबकि शेफ़ाली ने 39 बॉल का सामना करते हुए 59 रन की पारी खेली।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी चमकी महिला क्रिकेटर्स

Indian Womens Won Asia Cup 2026: वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका महिला टीम की शुरुआत ख़राब रही। उनकी तरफ़ से कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने सबसे ज़्यादा 36 रन बनाए। इस तरह 20वें ओवर में पूरी टीम 111 रन बनाकर ढेर हो गई। भारतीय गेंदबाज़ों में श्री चरनी ने बेहतरीन गेंदबाज़ी की। उन्होंने 20 रन देकर चार सफलताएँ अर्जित कीं। इसी तरह दीप्ति शर्मा ने 19 रन देकर 3 अहम विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा क्रांति, शेफ़ाली और प्रेमा को भी एक-एक विकेट मिले। भारत ने यह मुकाबला 72 रनों से अपने नाम किया और इस तरह 8वीं बार एशिया कप पर कब्ज़ा जमाया। देखें पूरा स्कोरकार्ड..

Image

यहाँ Click कर देखें पूरा स्कोरकार्ड

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

‘ग्लोबल साउथ’ को नियम तय करने वाला बनना होगा: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी

शी चिनफिंग, मोदी की मुलाकात के सकारात्मक नतीजे को लेकर आशावादी : विशेषज्ञ

युवा किताबें पढ़ना चाहते हैं, हमें उन तक किताबें पहुंचानी होंगी: मुख्यमंत्री योगी

काशी में विदेशी पर्यटकों के सामने ‘विकास’ पानी-पानी : अखिलेश यादव

सेबी ने वायदा-विकल्प सौदों के निपटान मूल्य तय करने की पद्धति में बदलाव का प्रस्ताव रख


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown