Alireza Tangsiri Israel Killed: जो करता था “स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को बंद.. उस ईरानी कमांडर को ही इजरायल ने कर दिया ढेर, जानें कौन था अलीरेज़ा तांगसिरी

Ads

IRGC Commander Alireza Tangsiri Israel Killed: ईरान के IRGC नौसेना कमांडर अलीरेज़ा तांगसिरी हमले में मारे गए, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज रणनीति से जुड़े थे

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 03:11 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 03:11 PM IST

IRGC Commander Alireza Tangsiri Israel Killed || Image- Open Source Intel File

HIGHLIGHTS
  • ईरानी कमांडर तांगसिरी हमले में मारे गए
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज रणनीति में अहम भूमिका
  • मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ा

तेहरान: ईरान की एलिट नौसैनिक फोर्स के कमांडर अलीरेज़ा तांगसिरी की दक्षिणी ईरान में एक हमले में मौत हो गई है। (IRGC Commander Alireza Tangsiri Israel Killed) एक इजरायली अधिकारी के मुताबिक, यह हमला बंदर अब्बास शहर में हुआ। तंगसीरी इस समय इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ब्रांच की अगुवाई कर रहा था।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने में बड़ी भूमिका

बताया जा रहा है कि तंगसीरी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की रणनीति में अहम भूमिका निभा रहा था। इस अहम जलमार्ग पर नियंत्रण के कारण मध्य पूर्व से तेल और गैस आपूर्ति पर असर पड़ा है। उनकी मौत ईरान की नौसैनिक ताकत और रणनीतिक स्थिति के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

कौन था अलीरेज़ा तंगसीरी?

अलीरेज़ा तंगसीरी का जन्म ईरान के बुशेहर प्रांत में हुआ था। उसने ईरान-इराक युद्ध के दौरान सेवा दी और बाद में IRGC नेवी में तेजी से ऊंचे पदों तक पहुंचा। तंगसीरी बंदर अब्बास में पहले नेवल डिस्ट्रिक्ट का कमांडर रहा और 2010 से 2018 तक डिप्टी कमांडर के रूप में काम किया। (IRGC Commander Alireza Tangsiri Israel Killed) इसके बाद उसे नौसेना प्रमुख बनाया गया।

युद्ध में लगातार बड़े नुकसान

तंगसीरी की मौत ऐसे समय में हुई है जब 28 फरवरी से जारी युद्ध में ईरान को लगातार बड़े झटके लग रहे हैं। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में कई सीनियर अधिकारी मारे जा चुके हैं। इनमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और वरिष्ठ नेता अली लारिजानी भी शामिल हैं, जिनकी 17 मार्च को तेहरान के पास हमले में मौत हो गई थी। इस हमले में उनके परिवार के सदस्य भी मारे गए थे।

इसके अलावा, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी भी एक संयुक्त अमेरिकी-इजरायली हमले में मारे गए। उनकी मौत उस समय हुई जब उन्होंने कुछ ही घंटे पहले टीवी पर ईरान की मिसाइल क्षमता को बरकरार बताया था। लगातार हो रहे इन हमलों से ईरान के सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व को बड़ा नुकसान हुआ है और क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

अमेरिका ने ईरान युद्ध के दौरान दो तिहाई आयुध संयंत्रों समेत 10,000 से अधिक लक्ष्यों पर हमले किए

बांग्लादेश में बस के नदी में गिरने से 16 की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी

नाइजीरिया में आतंकवादियों ने 10 सुरक्षाकर्मियों समेत 11 लोगों की हत्या की

नाबालिग लड़के से कुकर्म के बाद उसकी हत्या के दोषी को मौत की सजा

दिल्ली की अदालत ने दंगों की जांच पर फटकार लगाते हुए कहा- पुलिस की कहानी को लेकर संदेह

कांग्रेस के 12 घंटे के बंद के आह्वान के कारण ओडिशा के मलकानगिरी में जनजीवन प्रभावित

 

Q1. अलीरेज़ा तांगसिरी कौन थे?

उत्तर: अलीरेज़ा तांगसिरी ईरान की IRGC नौसेना के प्रमुख और वरिष्ठ सैन्य कमांडर थे।

Q2. उनकी मौत कहां हुई?

उत्तर: उनकी मौत दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास शहर में हुए हमले के दौरान हुई।

Q3. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उनकी क्या भूमिका थी?

उत्तर: तांगसिरी इस रणनीतिक जलमार्ग को नियंत्रित करने और बंद करने की योजना में अहम भूमिका निभा रहे थे।